एक्सप्लोरर

Elections 2024: 'चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी से कुछ गलती हुई हो तो माफ कर दीजिएगा', जहानाबाद में नाराज भूमिहारों को मनाने में जुटी JDU

Lalan Singh: जहानाबाद में नाराज भूमिहारों को मनाने पहुंचे ललन सिंह ने कहा कि अगर आप सजग नहीं हुए तो एक बार फिर जंगलराज वाला दिन लौट आएगा. उन्होंने चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जिताने की अपील की.

Lok Sabha Elections 2024: जहानाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. जीत को लेकर सभी दल अंतिम चरण के चुनाव को अपने पक्ष में करने की जुगत में लगे हैं. इसी कड़ी में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मंगलवार  (28 मई) को जहानाबाद पहुंचे. उन्होंने अपने भूमिहार समाज के लोगों को जंगलराज का भय दिखाते हुए मनाने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप अगर सजग नहीं हुए तो एक बार फिर जंगलराज वाला दिन लौट आएगा. 

ललन सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना 
दरअसल जहानाबाद लोकसभा चुनाव के लिए अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं और जहानाबाद में एनडीए के कोर वोटर भूमिहार जेडीयू से अब तक नाराज चल रहे थे. उसी नाराजगी को दूर करने को लेकर जदयू के ब्रह्मास्त्र सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जहानाबाद के काको ब्लॉक के अलगाना गांव के समीप एक चुनावी सभा को संबोधित किया. जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आप लोगों ने 2005 से पहले वाला बिहार देखा था. नई पीढ़ी के लोग नहीं देखे हैं. वह अपने अभिभावक से पूछ लीजिएगा.

नीतीश कुमार की सरकार ने काफी मशक्कत के बाद जंगल राज से मुक्ति पाया था. जंगलराज को जहानाबाद के लोगों ने बहुत दिनों तक झेला है. जहानाबाद के लोग दिन के उजाले में भी अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस करते थे. ललन सिंह ने जोर देते हुए कहा कि कुछ लोग तरह-तरह का सबज बागग दिखाकर आप लोगों से वोट लेने के फिराक में है. लेकिन नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में ब्रह्मर्षि समाज के लोगों का बहुमूल्य योगदान होगा. उन्होंने कहा कि जाने अनजाने में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी से कुछ गलती हुई होगी तो उन्होंने माफ कर दीजिए नहीं तो फिर से जंगलराज आ जाएगा. 

'छोटी छोटी गलतियों को नजरअंदाज कीजिए'

ललन सिंह ने ये भी कहा कि लालू प्रसाद के राज्य वाले सुरेंद्र प्रसाद को याद कीजिए. जब आप लोग गलती कीजिएगा और सुरेंद्र यादव सांसद बन जाएंगे तो उनके स्कॉर्पियो का शीशा खुला रहेगा और राइफल का नाल दोनों और नजर आएगा. उन्होंने कहा कि छोटी छोटी गलतियों को नजरअंदाज कीजिए. इस बार सभी लोग चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को वोट दीजिए, मैं विश्वास दिलाता हूं कि कोई गलती करने नहीं दूंगा.

वहीं उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पटना में हुई छात्र हर्षराज की हत्याकांड मामले में कहा कि इस कांड में शामिल चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है. वही इस चुनावी सभा में एमएलसी व जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह, विधायक पंकज मिश्रा, जदयू के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Elections 2024: 'मेरे ऊपर एक भी खरोच आई तो...', रोहिणी आचार्य ने BJP को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget