एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली, पिता की पहले हो चुकी है हत्या

Motihari Crime News: घटना महुअवा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई है. बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यवसायी को तीन गोली मारी. व्यवसायी का इलाज चल रहा है.

Motihari Crime News: मोतिहारी के महुअवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक फर्नीचर व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी. इस घटना में वह घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी युवक का इलाज चल रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

बदमाशों ने युवक को मारी तीन गोली

घायल फर्नीचर व्यवसायी की पहचान राकेश ठाकुर के रूप में हुई है. वह छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के महुअवा गांव का रहने वाला है. युवक को तीन गोली मारी गई है. घटना महुअवा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर सैनिक रोड में हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. सूचना के बाद महुअवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हालांकि इससे पहले ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा चुका था. 

वहीं महुअवा थाने की सूचना पर रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. मामले का जायजा लिया. बता दें कि घटनास्थल से पश्चिम दिशा में करीब 200 मीटर की दूरी पर 71 बटालियन एसएसबी कैंप है तो उत्तर पूरब दिशा में 200 मीटर की दूरी पर थाना है. इसके बावजूद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दे दिया. 

घायल व्यवसायी के पिता की हो चुकी है हत्या

बताया जाता है कि 5-6 साल पहले घायल युवक राकेश ठाकुर के पिता सत्येंद्र ठाकुर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में आदापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस अब तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है. अब बेटे पर भी हमला हो गया.

घटना की पुष्टि के लिए रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो मोबाइल बंद मिला. इसके बाद महुअवा थाना के सरकारी नंबर पर फोन कर जानकारी ली गई तो एक कर्मी ने बताया कि छानबीन की जा रही है. वरीय अधिकारी आए थे. जांच करके चले गए.

ये भी पढ़ेंः Arrah News: आरा में एनकाउंटर, बाप-बेटे की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget