एक्सप्लोरर

Arrah News: आरा में एनकाउंटर, बाप-बेटे की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

Arrah Double Murder News: पूरा मामला आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव की है. पिता-पुत्र की हत्या के बाद पुलिस आरोपितों को पकड़ने में जुटी थी. इसी दौरान यह घटना हुई है.

Police Encounter In Arrah: आरा में मंगलवार (02 अप्रैल) की सुबह बाप-बेटे की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कारवाई की है. पुलिस ने हत्या में दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी. गोली लगने से दो बदमाश जख्मी हो गए. इके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

तीन आरोपितों ने पुलिस पर की फायरिंग

दरअसल, आरा में बाप-बेटे की हत्या के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश भोजपुर के बेलाउर गांव की तरफ से भाग रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने गांव में घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस से घिरता देख हत्या में शामिल तीन आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. 

एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार

पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में भाग रहे मुख्य आरोपित समेत दो बदमाशों को कमर के नीचे गोली लगी जिससे वे घायल होकर गिर पड़े. वहीं एक अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. पुलिस ने घायल आरोपितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है. जख्मी होने वालों में विनोद सिंह और जज कुमार नाम के बदमाश शामिल हैं.  

जमीन विवाद का है पूरा मामला

जिले के रघुनिपुर गांव में जमीन के टुकड़े के लिए गांव के दो परिवारों में विवाद काफी दिनों से चल रहा है. 15 साल में अब तक 8 लोगों का खून बह चुका है. 2009 में दोनों पक्षों से 3-3 लोगों की हत्या हुई थी. इसमें एक महिला भी शामिल है. मंगलवार की सुबह पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना में रामाधार सिंह (65 साल) और उनके बेटे मुकेश यादव (35 साल) की गोली लगने से मौत हो गई. 

बताया जाता है कि 2009 में जमीन को लेकर रामाधार सिंह के भाई राम सेवक सिंह, संतोष कुमार (भतीजा) और बहू की अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या हुई थी. इसके बाद दूसरे पक्ष के शिव मंगल, काशीनाथ, ललन सिंह की भी गोली मार कर हत्या हो गई. इस मामले में 2009 से रामाधार सिंह जेल में थे. 13 साल बाद दो महीने पहले ही वो जेल से छूट कर आए थे. 

 बदमाशों ने की 20 से 25 राउंड फायरिंग

इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव में पिता-पुत्र की हुई हत्या के बाद बदमाशों का पुलिस पीछा कर रही थी. पुलिस पर बदमाशों ने बेलाउर गांव के बधार में गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए. उनके कमर के आसपास गोली लगी है. इलाज के लिए अस्पातल भेजा गया है. एसपी ने बताया कि बदमाश की ओर से 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई थी. उनके पास 100 से अधिक गोली थी. एक आरोपित भाग निकला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- Arrah Double Murder: डबल मर्डर से आरा में मचा हड़कंप, बाप-बेटे की गोलीमार कर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget