एक्सप्लोरर

मोतिहारी में शादी के मंडप में दूल्हे को आई प्रेमिका की याद, सिंदूर दान से पहले दुल्हन को छोड़कर भागा

Motihari Marriage: मोतिहारी में एक युवक ने परिजनों के दबाव में शादी के लिए हामी भरी थी. जब उसे प्रेमिका की याद आई तो वो मंडप से फरार हो गया.

Motihari News: मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोनिया गांव में बुधवार को एक लड़की की आई बारात शादी की रस्म से पहले ही लौट गई. दूल्हा सिंदूर दान के पूर्व ही मंडप से फरार हो गया. शादी के मंडप में उसे प्रेमिका की याद आ गई और वो वहां से सीधे उठकर अपने घर चला गया. 

7 मई को थी शादी की डेट

जानकारी के अनुसार घटना पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र की है, जहां दूल्हा बनकटवा प्रखंड के जितना थाना क्षेत्र के जोलगांवा गांव निवासी रेमश महतो का पुत्र आनोज कुमार है. दुल्हन बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोनिया गांव निवासी हरेन्द्र महतो की दूसरी पुत्री है, दोनों की शादी 7 मई को होनी थी.

शादी के लिए बुधवार की रात में बारात जोलगवा गांव से सज धज कर निमोईया गांव पहुंची, जहां बारात की सभी रस्म पूरी की गई. बाराती को नाश्ता खाना खिलाया गया. उसके बाद दूल्हा और दुल्हन की हिन्दू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप में शादी की जा रही थी, तभी सिंदूर दान रस्म के पहले दूल्हा पेशाब करने के बहाने मंडप से फरार हो गया.

दूल्हा ने बनाया पैर में दर्द का बहाना

इसके बाद दुल्हन के गांव के लोगों ने दूल्हा की काफी खोजबीन की तो पता चला दूल्हा अपने घर पहुंच गया है, जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा के घर पहुंचे और पकड़ कर दुल्हन के गांव लाए. इसके बाद मामले में पंचायती की गई, जिसके बाद दूल्हा ने अपने पैर में दर्द होने के कारण मंडप से भागने की बात बताई.

वहीं निमोनिया पंचायत के सरपंच रामनरेश यादव ने बताया दूल्हा को किसी अन्य लड़की से प्रेम था. परिजनों के दबाव में शादी के लिए हामी भरी थी. जब उसे प्रेमिका की याद आई तो वो मंडप से फरार हो गया. इसके बाद ग्रामीण एवं पंचों की सहमति से भविष्य में ऐसा कोई विवाद ना हो इसको लेकर रिश्ता समाप्त किया गया. वहीं ये भी तय हुआ कि दुल्हन के परिजनों के जरिए खर्च की गई राशि का कुछ अंश दूल्हा पक्ष को देना होगा.  

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'हम बदल देंगे नक़्शा-ए-पाकिस्तान', सेना की कार्रवाई से गदगद हुए जीतनराम मांझी, कहा- गर्व है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
Embed widget