एक्सप्लोरर

Animal Bones Recovered: भारत नेपाल सीमा पर कबाड़ दुकान से जानवरों की हड्डियां बरामद, पड़ोसी देश से तस्करी की आशंका

Animal Bones Smuggling: एसएसबी ने रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के भरतमही गांव में संचालित एक कबाड़ दुकान से पशु की हड्डी बरामद की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Animal Bones Recovered In Motihari: बांग्लादेश में राजनीतिक संकट आने के बाद भारत नेपाल सीमा पर भी सुरक्षाकर्मियों की गश्ती बढ़ा दी गई है. यहां हर समय जवान सरहद की निगरानी में जुटे हैं. इसी बीच मोतिहारी के रक्सौल में वर्षो से चल रहे पशु हड्डी तस्करी का खुलासा हुआ है. भारत नेपाल सीमा पर पूर्वी चंपारण जिले के भेलाही थाना से लेकर कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र तक बॉर्डर पर एसएसबी की तैनाती हमेशा रहती है, फिर भी यहां चोरी छुपे तस्करी का खेल होता है.

कबाड़ दुकान से पशु की हड्डी बरामाद

मंगलवार को एसएसबी ने रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के हरैया थाना क्षेत्र के भरतमही गांव होकर गुजरने वाली तिलावे नदी किनारे संचालित एक कबाड़ दुकान से पशु की हड्डी बरामाद की है, जिसे नेपाल से तस्करी कर लाया गया है. एसएसबी की कार्रवाई की भनक लगते ही कबाड़ दुकानदार संजय चौरसिया घर से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार रक्सौल स्थित एसएसबी 47 बटालियन के सिसवा कैम्प को सूचना प्राप्त हुई कि नेपाल से भारी मात्रा में पशु की हड्डी तस्करी कर लाया जा रहा है, जिसको भारतीय क्षेत्र में भेजा जाना था. सूचना के बाद एसएसबी सिसवा कैंप और हरैया थाना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरैया थाना क्षेत्र के भरतमही गांव में छापेमारी की, जहां दो पिकअप पर लोड करते हुए पशु की हड्डी जब्त की गई.

वहीं पिकअप और कबाड़ दुकान से करीब 70 बोरा से ज्यादा हड्डी जब्त की गई है. साथ ही पिकअप ड्राइवर राजन कुमार पासवान को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ चल रही है. कबाड़ व्यवसायी संजय चौरसिया भरतमही गांव निवासी छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया है. पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी मदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसबी सिसवा कैम्प और हरैया थाना की संयुक्त छापेमारी में भरतमही गांव में संचालित कबाड़ दुकान से पिकअप पर लोड करते पशु हड्डी जब्त की गई है. साथ ही पिकअप ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ जारी है, जिसके बाद पता चल सकेगा इतना भारी मात्रा में पशु हड्डी कहां से लाई गई और कहां ले जाना था. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Nalanda Accident: नालंदा में सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रही युवती सड़क हादसे में जख्मी, भाई की मौके पर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget