एक्सप्लोरर

Nitish Cabinets Decision: नीतीश कैबिनेट ने बढ़ाया MLA और MLC का वेतन भत्ता, जानें किसे कितना होगा फायदा

Bihar MLC MLA Salary Hike: मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 40 एजेंडों पर मुहर लगी. विधायकों और विधान पार्षदों को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है.

पटना: बिहार में विधायकों, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों और पूर्व विधान पार्षदों को मिलने वाले वेतन, भत्ता और पेंशन आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 40 एजेंडों पर मुहर लगी. आइए जानते हैं कि अब वेतन बढ़ने के बाद किसे कितना फायदा होगा.

मुख्य रूप से मूल वेतन के अलावा क्षेत्रीय भत्ता, वाहन लोन, चिकित्सा भत्ता, स्टेशनरी भत्ता, निजी सहायक भत्ता, रेल और प्लेन भत्ता, आवास भत्ता आदि शामिल हैं. क्षेत्र में घूमने के लिए यात्रा भत्ता (टीए) विधान मंडल से सदस्य के क्षेत्र की दूरी के हिसाब से तय होगा. सदस्यों को प्रति किमी के हिसाब से टीए मिलता है. वेतन में टीए को जोड़ देने के बाद पटना के विधायक को सबसे कम वेतन जबकि किशनगंज, अररिया, सुपौल के विधायक को सबसे अधिक मिलेगा.

30 हजार तक बढ़कर मिलेगी विधायक को सैलरी

सब चीज जोड़ने के बाद लगभग 30,000 से ज्यादा विधायक की सैलरी बढ़कर मिलेगी. अभी तक विधायक और विधान पार्षद की मुख्य सैलरी 40,000 है, जबकि क्षेत्र के हिसाब से 40000 से 60000 तक क्षेत्र भ्रमण का भत्ता दिया जाता है. इसके अलावा अन्य भत्ता मिलाकर सवा लाख के करीब अभी विधायक को मिलताहै. अब वेतन बढ़ जाने से सभी विधायक और विधान पार्षद को डेढ़ लाख से ऊपर भत्ता के साथ सैलरी दी जाएगी.

आरजेडी ने सराहा, विधान पार्षद ने की आलोचना

पूर्व विधायक और विधान पार्षद को भी अब पेंशन बढ़कर मिलेगा. समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक ने कहा कि इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष का शुक्रिया. महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीजल-पेट्रोल, खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी कर रहे हैं. ऐसे में विधायकों का क्षेत्रफल के हिसाब से भत्ता बढ़ना जरूरी था. यह बहुत सराहनीय काम है.

उन्होंने बताया कि उन्हें 40000 के अलावा 50,000 क्षेत्र में घूमने के लिए भत्ता मिलता है. इसके अलावा अन्य भत्ता दिया जाता है. वहीं आरजेडी के विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी का कहना है कि यह कोई अच्छा काम नहीं है. हम जनता के लिए हैं. अगर जनता के लिए कुछ काम होता तो अच्छी बात थी. विधायकों का पैसा बढ़ना कहीं से सही नहीं है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: बिहार सरकार ने 759 नए पद किए सृजित, 40 एजेंडों पर मुहर, संविदा अभियंताओं को प्राथमिकता

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget