एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'एक सनकी अधिकारी के सामने बीजेपी-जेडीयू सरकार ने घुटने टेक दिए', बिहार सरकार पर भड़के माले विधायक

MLA Sandeep Saurabh: बिहार में सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर बवाल मचा है. बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बाद अब माले नेता भी इस पर सवाल उठाया है, पढ़िए पोस्ट कर क्या लिखा.

Sandeep Saurabh on Bihar Government: बिहार में एक बार फिर केके पाठक को लेकर सियासत गर्म है. विपक्ष लगातार उन्हें लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है. कांग्रेस नेताओं के बाद अब माले विधायक ने भी शनिवार (18 मई) को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर निशाना साधा है.

पालीगंज से माले विधायक संदीप सौरभ (Sandeep Saurabh) ने सरकार पर हमला करते हुए लिखा है कि केके पाठक के आगे सरकार ने घुटने टेक दिए हैं. इस वजह से शिक्षकों और बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है. बच्चों के स्वास्थय से खिलवाड़ हो रहा है. 

विधायक संदीप सौरभ ने पोस्ट में लिखा, "एक सनकी अधिकारी के सामने बीजेपी-जेडीयू सरकार घुटना टेक कर न केवल बिहार के शिक्षकों का अपमान कर रही है बल्कि शिक्षकों और बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन से भी खिलवाड़ कर रही है"

समय में बदलाव के लिए एमएलसी ने लिखा था पत्र 

इससे पहले बिहार विधान परिषद के पांच एमएलसी ने पत्र लिखकर स्कूल के समय में बदलाव के लिए कहा था. ये पत्र शिक्षा मंत्री को लिखा गया था. जिस पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. बल्कि शिक्षा विभाग ने एक पोस्ट जारी कर अनिवार्य शिक्षा के नियम और कानून की जानकारी दे दी. जिससे ये साफ जाहिर हो गया कि विधान पार्षदों की मांग का कोई असर नहीं है. 

बता दें कि केके पाठक ने बिहार में पड़ रही गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर उसे सुबह 6 बजे से दोपहर 12 तक कर दिया है, जिसे लकेर बिहार में बवाल मचा हुआ है. समय सारणी में संशोधन की मांग हो रही है. कहा जा रहा है कि वर्तमान समय को बदलकर सुबह 6.30 से 11.30 कर दिया जाए, ताकि शिक्षकों और बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी ना हो, लेकिन शिक्षा विभाग किसी की नहीं सुन रहा.

यहां तक के खुद सरकार के सहयोगी पार्टी बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने भी इस कड़ी अपत्ति दर्ज की है, उन्होंने ने तो केके पाठक को बीमार तक बता दिया है. साथ ही इस समय सारणी को तुरंत बदलने की मांग की है. 

ये भी पढ़ेंः Muzaffarpur News: IG शिवदीप लांडे ने 4 लोगों पर कराई FIR, बिना इजाजत विज्ञापन में यूज की गई थी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget