एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: IG शिवदीप लांडे ने 4 लोगों पर कराई FIR, बिना इजाजत विज्ञापन में यूज की गई थी तस्वीर

IG Shivdeep Lande: तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर शिवदीप लांडे की तस्वीर का इस्तेमाल एक टैलेंट हंट शो के विज्ञापन में किया गया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लिया.

 IG Shivdeep Lande: मुजफ्फरपुर तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande) की बिना इजाजत अखबार के विज्ञापन में वर्दी लगी हुई एक तस्वीर का इस्तेमाल करने के मामले में मुजफ्फरपुर के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसकी पुष्टि शनिवार (18मई) को टाउन एसएचओ विजय कुमार सिंह ने की है. 

आईजी ने थाने को खुद दी जानकारी

एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आईजी ने सोशल मीडिया पर खुद जानकारी दी और कहा इस प्रकार की कोई भी अनुचित कार्य को करना ठीक नहीं है. मेरी बिना किसी भी सहमति के तस्वीर का इस्तेमाल करना अनुचित कार्य है और इसको संस्थान के द्वारा अपने निजी लाभ के लिए प्रयोग किया गया था, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज किया जाए.

नगर थाना के एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आईजी रेंज तिरहुत क्षेत्र के शिवदीप लांडे के एक तस्वीर का इस्तेमाल अपने निजी व्यवसाय और विज्ञापन के लिए किया गया है, जो कि फ्रॉड करने और नाम का गलत इस्तेमाल करने की श्रेणी में आता है. इसको लेकर शनिवार की शाम नगर थाना में आईपीसी की धारा 419,420,468,479,500,502, 120 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. टैलेंट हंट शो से जुड़े सभी 4 के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

4 के खिलाफ कार्रवाई एफआईआर दर्ज

दरअसल एक टैलेंट हंट शो के एक आयोजन को लेकर एक चर्चित अखबार में शिवदीप लांडे की तस्वीर बतौर विज्ञापन के लिए छापी गई. इसके बाद आईजी शिवदीप लांडे ने संज्ञान लेते हुए इस मामले को गंभीर बताया और उक्त विज्ञापन जारी करने वाली संस्था सहित 4 के खिलाफ कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज कराई. 

बिहार कैडर के तेज तर्रार आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे बीते जनवरी महीने में ही तिरहुत रेंज के आइजी बने है. मुजफ्फरपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वो एक्शन में हैं. वो अपने कड़क अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लोगों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Police: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हाईटेक हुई बिहार पुलिस, चुटकियों में कर रही मामलों का निपटारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget