एक्सप्लोरर

बिहार: पान मसाला उधार नहीं देना पड़ा महंगा, बदमाश ने दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

घटना के संबंध में एसपी मनोज कुमार ने कहा कि परिजनों द्वारा अपराधी की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार को बदमाश ने पान मसाला उधार नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां मधेपुरा जिला के मौरा बधला के रहने वाले अपराधी अजीत कुमार ने 20 रुपये का रजनीगंधा उधार नहीं देने पर 25 साल के किराना व्यवसायी मिथिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है.

कल रात भी हुआ था विवाद

मिली जानकारी अनुसार कल रात किराना दुकानदार के पिता से पान मसाला उधार नहीं देने पर आरोपी का विवाद हुआ था. इसी क्रम में आज बाइक सवार तीन अपराधी उसके दुकान पर आ धमके. इस दौरान किराना व्यवसायी का छोटा बेटा दुकान पर था. अपराधियों और उसके बीच बहस हुई, जिसके बाद अजीत नाम के अपराधी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि विवाद होता देख वो भी पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी ने उसे गोली मार दी थी और उसे भी हथियार का भय दिखाकर वहां से भगा दिया. इसके बाद तीनों बाइक पर सवार होकर शंकरपुर थाना इलाके की तरफ भाग गए.

मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

इधर, घटना से नाराज लोगों ने त्रिवेणीगंज जदिया मार्ग एनएच-327 ई को त्रिवेणीगंज बाज़ार के पास जाम कर दिया है. मृतक दुकानदार के परिजन और स्थानीय लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इधर, हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस लोगों को समझने में जुटी हुई है.

वहीं, घटना के संबंध में एसपी मनोज कुमार ने कहा कि परिजनों द्वारा अपराधी की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी और दुकानदार के बीच पूर्व में पैसों का लेनदेन रहा है. कल भी लेनदेन को लेकर बहस हुई थी. पुलिस सारे बिंदु पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -

क्या जेडीयू के 'तीर' से बुझेगा एलजेपी का 'चिराग'? कन्हैया कुमार को लेकर भी बिहार में सियासी तपिश CM नीतीश का निर्देश- शराब पीते पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget