एक्सप्लोरर

क्या जेडीयू के 'तीर' से बुझेगा एलजेपी का 'चिराग'? कन्हैया कुमार को लेकर भी बिहार में सियासी तपिश

कन्हैया कुमार ने जेडीयू के अशोक चौधरी से मुलाकत की, तो अचानक राजनीति भी गर्म हो गई. इन मुलाकातों को लेकर विपक्षी दलों में भी तपिश महसूस की जा रही है.

पटना: बिहार में मौसम में गर्माहट के साथ ही नेताओं की हो रही 'मुलाकातों' के बाद कयासों का दौर शुरू है, वहीं सियासत में भी गर्माहट देखी जा रही है. जनता दल (युनाइटेड) की घोर विरोधी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राज्य में एकमात्र विधायक के जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी के साथ मुलाकात के कुछ दिन गुजरे हैं. इसी बीच लोजपा के सांसद चंदन कुमार सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार की चौधरी से मुलाकत ने बिहार की सियासत गर्म कर दी है. इन नेताओं की मुलाकातों के बाद चर्चा का बाजार गर्म है, लेकिन इसके बाद सफाई भी खूब दी जा रही है, लेकिन चर्चा थम नहीं रही है.

बिहार में जेएनयू के छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकत की, तो अचानक राजनीति भी गर्म हो गई. इसके कई अर्थ निकाले जाने लगे. दोनों नेताओं ने मित्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और सोफे पर बैठकर लंबी गुफ्तगू भी की. इन दिनों जेडीयू लगातार अपने कुनबे को बढ़ाने में लगे हैं. यही कारण है कि बसपा के एकमात्र विधायक जमां खान जेडीयू में आकर मंत्री पद पा चुके हैं और निर्दलीय सुमित सिंह भी जेडीयू को समर्थन देकर मंत्री की कुर्सी संभाल रखी है.

कन्हैया वामपंथी दल के बड़े चेहरे

गौरतलब है कि कन्हैया वामपंथी दल के बड़े चेहरे हैं और पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में वामपंथी दल ने आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़कर अच्छी सफलता भी पाई है. ऐसे में भले ही इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन इसको लेकर कयासों का दौर जारी है. कन्हैया कुमार की यह मुलाकात इस कारण खास हो गई है कि हाल ही में उनके खिलाफ पार्टी ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है. कहा जा रहा है कि पार्टी के कई नेता भी उनके खिलाफ हैं.

इधर, लोजपा के सांसद चंदन कुमार भी नीतीश कुमार के 'दरबार' में सोमवार को हाजिर हुए और दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई. इस मुलाकात के बाद सांसद ने भले ही कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है, लेकिन इसके कई मायने निकाले जाने लगे हैं. लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने अपने सांसद की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बारे में सफाई देते हुए कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की होगी. उन्होंने कहा कि लोजपा एकजुट है और इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए.

जेडीयू में आप कोई भी पद पा सकते हैं- आरसीपी सिंह

इधर, जेडीयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह कहते हैं कि एकमात्र जेडीयू ऐसी पार्टी है कि आपमें अगर मेधा है और कार्य करने की क्षमता है तो आप कोई भी पद पा सकते हैं. उन्होंने तो यहां तक कहा कि वे तो सभी युवाओं से जेडीयू से जुड़ने की अपील कर रहे हैं. वैसे, इन मुलाकातों को लेकर विपक्षी दलों में भी तपिश महसूस की जा रही है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने को अगर इसमें भी सत्ताधारी के लेाग समझ रहे हैं कि कोई पार्टी टूट रही है, तो यह गलत है.

बहरहाल, इन मुलाकातों के बाद सफाई दी जा रही है लेकिन ऐसी ही मुलाकातों के बाद जमां खान और निर्दलीय सुमित सिंह भी जेडीयू के हो चुके हैं. ऐसे में लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात के बाद लोजपा के सांसद चंदन कुमार के मुख्यमंत्री से मुलाकात पर इसकी चर्चा जोरों पर है कि जेडीयू अपने 'तीर' से लोजपा के 'चिराग' बुझाने को लेकर कहीं बहुत आगे तो नहीं निकल चुकी है. वैसे, इसे लेकर अभी बहुत कुछ कहा जाना जल्दबाजी है.

यह भी पढ़ें-

बिहार से जुड़ा जम्मू-कश्मीर का आतंकी तार, एक संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nawada News: बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय बच्चे को कोबरा ने डंसा, 18 एंटी-वेनम भी नहीं बचा सके जान
नवादा: बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय बच्चे को कोबरा ने डंसा, 18 एंटी-वेनम भी नहीं बचा सके जान
मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
'कुकुरमुत्ते की तरह अस्पताल खुले हैं', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में 3 की मौत पर भड़के रामकृपाल यादव 
'कुकुरमुत्ते की तरह अस्पताल खुले हैं', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में 3 की मौत पर भड़के रामकृपाल यादव 
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
'कुकुरमुत्ते की तरह अस्पताल खुले हैं', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में 3 की मौत पर भड़के रामकृपाल यादव 
'कुकुरमुत्ते की तरह अस्पताल खुले हैं', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में 3 की मौत पर भड़के रामकृपाल यादव 
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
Embed widget