एक्सप्लोरर

बिहार: सिविल सर्जन से दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

घटना से आहत सीएस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई थी. लेकिन पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रति उदासीन थी. पुलिस का यह रूख देख डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोपित की गिरफ्तारी होने तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी.

शिवहर: बिहार के शिवहर जिले में सिविल सर्जन डॉ. राजदेव प्रसाद सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. युवक की गिरफ्तारी के साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का सांकेतिक हड़ताल भी समाप्त हो गया. इसकी पुष्टि जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.अरूण कुमार सिन्हा ने की है. बता दें कि स्वास्थ्यकर्मी पिछले दो दिनों से सांकेतिक हड़ताल पर थे, जिसके चलते मरीजों की बेहतर चिकित्सा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा था. हालांकि, अब स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौट आई है.

कार्यालय में सीएस के साथ की थी बदसलूकी

मिली जानकारी अनुसार शिवहर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-आठ के रहने वाले व्यक्ति ने दो दिनों पूर्व सीएस के साथ उनके कार्यालय में अभद्र व्यवहार किया था. घटना से आहत सीएस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई थी. लेकिन पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रति उदासीन थी. पुलिस का यह रूख देख डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोपित की गिरफ्तारी होने तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी.

एसपी ने कॉल कर दी जानकरी

इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. खुद एसपी डॉ. संजय भारती ने सिविल सर्जन डॉ. राजदेव प्रसाद सिंह को मोबाइल पर जानकारी दी कि आरोपित पकड़ में आ गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इस जानकारी के साथ ही एसपी ने सीएस से हड़ताल समाप्त कराने की बात कही.

इस बाबत जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.अरुण कुमार सिन्हा ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में सांकेतिक हड़ताल पर रहे कर्मियों की मौजूदगी में बताया कि सिविल दर्जन की सूचना पर हड़ताल समाप्त किया जा रहा है. सांकेतिक हड़ताल पर रहने वालों में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सिन्हा के आलावा डॉ.आर के सिंह, डॉ. हेमंत श्रेय सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, जीएनएम, डाटा ऑपरेटर ,एंबुलेंस कर्मी, लैब टेक्नीशियन आदि शामिल थे.

यह भी पढ़ें -

बिहार की महिलाओं को नीतीश कुमार का एक और 'तोहफा', बेटियों को आरक्षण के बाद अब किया ये बड़ा एलान

BJP एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget