एक्सप्लोरर

Bihar: गया में बालू खनन करते मंत्री की पोकलेन मशीन पकड़ाई, पुलिस ने कुछ घंटे में छोड़ दी, कहा- पईन कार्य चल रहा था

Minister Surendra Yadav Poclain machine: शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की थी. रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मशीन पईन कार्य में लगी थी. इसलिए छोड़ दी गई.

गया: बिहार के गया में शनिवार को अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की तो बिहार सरकार के मंत्री की पोकलेन मशीन पकड़ाई. पुलिस ने दलेलचक नदी घाट से पोकलेन, जेसीबी मशीन जब्त की. फिर मंत्री की पैरवी से जब्त वाहनों को छोड़ भी दिया गया. रविवार को पुलिस ने यह दलील दी कि जब्त मशीन सिंचाई विभाग के द्वारा पईन की उडाही की जा रही थी जिसे जांच के बाद छोड़ दिया गया है.

एसएसपी बोले पईन की एनओसी देने के बाद छोड़ा

गया एसएसपी आशीष भारती ने रविवार की देर रात प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पुलिस बल के द्वारा एक पोकलेन चालक को पकड़ा गया था. उसने पूछताछ में अपने मालिक का नाम विश्वनाथ यादव बताया था जो सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव का बेटा है. चालक के अनुसार विश्वनाथ यादव को चंदौती थाना बुलाकर पूछताछ की गई जिसमें विश्वनाथ ने बताया कि इनका नगिनिया पईन उडाही का कार्य चल रहा है. सत्यापन के लिए लघु जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता और सहायक अभियंता के द्वारा कार्य का एनओसी दिया गया. इसके बाद चालक और विश्वनाथ यादव को पीआर बॉन्ड पर मुक्त किया गया है. वहीं सभी जब्त वाहनों को मुक्त किया गया है.
 
क्या है पूरा मामला

शनिवार को बेलागंज थाना क्षेत्र के दलेलचक में विधि व्यवस्था एएसपी भरत सोनी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के विरुद्ध छापेमारी की गई थी. इस दौरान नदी से अवैध तरीके से बालू का खनन करते हुए मशीनों को जब्त किया गया था. वहां बालू का अवैध घाट बना दिया गया था जिसके बाद बेलागंज के दबंग आरजेडी के सहकारिता मंत्री और विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव की पैरवी के बाद मामले को पईन की उड़ाही बताकर छोड़ दिया गया. इसके लिए पहली बार सिंचाई विभाग ने एनओसी भी दी है.

ग्रामीण बोले पईन का कार्य कब का हुआ पूरा

वहीं दलेलचक घाट पर जेडीयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी की रमइया कंस्ट्रक्शन के द्वारा बालू का ठेका अपरोक्ष रूप से है. इस मामले में रमइया कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा खनन विभाग के संबंधित अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की गई है. गांव के ग्रामीण अपना नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि पुलिस और सिंचाई विभाग ने जिस पईन की उड़ाही की बात कही है वह कब का पूरा हो चुका है. प्रतिदिन कई हाइवा से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है. ऐसे में मंत्री और विधायक के डर से भला यहां कौन बोलेगा.

यह भी पढ़ें- Siwan News: फोन बना काल! सीवान में मोबाइल पर बात करते करते धड़ाम से कुएं में गिरा किशोर, मौत से मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget