एक्सप्लोरर

पटना के शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं मंत्री रेणु देवी को चोरों ने बनाया निशाना, मोबाइल और पैसे चोरी

Bihar News: पटना में रामनवमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह पुलिसबल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही थी. इस बीच चोरों ने मंत्री रेणु देवी को अपना शिकार बनाया.

Bihar Latest News: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोलते हैं. उनकी तरफ से बार-बार कहा जाता है कि बिहार में लोग सुरक्षित नहीं है. रविवार को हुई घटना से उनके आरोप सही होते दिख रहे हैं. बिहार में चोर अब मंत्रियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं. रविवार को पूजा के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री रेणु देवी के मोबाइल और पर्स से पैसे चोरी हो गए. इसको लेकर उनके निजी सहायक ने थाने में मामला दर्ज करवाया है.

दरअसल, पटना में रामनवमी के अवसर पर मंत्री रेणु देवी शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची थीं. इस दौरान चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनका मोबाइल और बैग चोरी कर लिया. जैसे ही मंत्री रेणु देवी को मोबाइल और बैग चोरी का पता चला, वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ उसको खोजने लगी. लेकिन, कहीं भी मोबाइल और बैग नहीं मिला. इसके बाद मंत्री के निजी सहायक ने बाईपास थाने में मामला दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुत्रवधू के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं मंत्री
बता दें कि बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री रेणु देवी रविवार की दोपहर को अपनी पुत्रवधू और सुरक्षाकर्मियों के साथ शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची थीं. रामनवमी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, ड्रोन से निगरानी की गई और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था. इसके बावजूद चोरों ने मंत्री को अपना शिकार बना लिया. बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget