एक्सप्लोरर

'हमेशा लेने वाले देने की बात कर रहे...', महिलाओं के लिए तेजस्वी यादव की घोषणा पर मंगल पांडे का तंज

Mangal Pandey: मंगल पांडे ने कहा कि आरजेडी परिवार के शासनकाल को जनता ने देखा है. उन्होंने कहा कि इनकी विश्वसनियता कितनी है, इसको बिहार की जनता ने 15 सालों तक झेला है.

Minister Mangal Pandey: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपनी यात्रा के दौरान 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरह के प्रलोभन दे रहे हैं. इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए योजना लाने की बात कही है और बताया है कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर "माई बहिन मान योजना" के तहत माताओं-बहनों को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. अब इस पर बिहार में राजनीति भी तेज हो गई है.

बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

बीजेपी ने तो सीधे तौर पर तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता के शासनकाल की याद दिलाई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि जो जनता के पैसे हमेशा लूटते रहे हैं, वह कुछ देने की बात कर रहे हैं या तो हास्दपद है. मंगल पांडे ने कहा कि अभी तेजस्वी यादव जी राजनीतिक बेरोजगार के रूप में हैं और यात्रा के बहाने अपना काम धंधा खोजने निकले हैं.

मंगल पांडे ने कहा कि जहां तक उनके बातों की विश्वसनीयता की बात है तो आरजेडी परिवार के शासनकाल को जनता ने देखा है, इनकी विश्वशनियता कितनी है, इसको बिहार की जनता ने 15 सालों तक झेला है. 15 वर्षों तक उन लोगों ने जन कल्याण के बदले परिवार कल्याण का काम किया है और इसके कारण उन्हें मुकदमे झेलने पड़े हैं. जेल यात्रा भी करनी पड़ी है.

भ्रष्टाचार के मामले में वह बेल पर हैं- मंगल पांडे

उन्होंने कहा कि स्वयं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी बेल पर हैं और कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के मामले में वह बेल पर हैं. मंगल पांडे ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि जिसने सब दिन लूटने का काम किया वह आज कह रहा है कि हम जनता को कुछ देने वाले हैं, तो जनता उन पर भरोसा नहीं करेगी.

सबसे बड़ी बात है कि उनके पिताजी लालू प्रसाद यादव ने जिस तरह 5 दिन पहले बिहार की मां बहनों प्रति आपत्तिजनक बयान दिया. बिहार की महिलाओं को अपमान करने का काम किया तो क्या माताएं बहने उनको कभी माफ कर सकेंगी. बिहार की महिलाओं को अपमानित करके राशि का प्रलोभन देकर आप उनसे वोट ले लीजिएगा ऐसा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: डॉ एस सिद्धार्थ के निरीक्षण ने बिहार के स्कूलों में मचाया हड़कंप, वीडियो कॉल से ही नप गए कई शिक्षक और एचएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget