एक्सप्लोरर

बिहार: पत्नी के भ्रष्टाचार मामले में बयान देकर फंस गए मंत्री अशोक चौधरी, तेजस्वी ने बोला हमला, कही ये बात

मंत्री अशोक चौधरी भी तेजस्वी पर लगे आरोपों को गिनाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे थे. हालांकि इसी दौरान जब उनकी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप जिनमें वो चार्जशीटेड भी हैं कि चर्चा की गई तो उन्होंने कहा 'Not a big deal' (कोई बड़ी बात नहीं है). इसी बयान को लेकर विवाद जारी है.

पटना: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की नेतृत्व में बिहार में एनडीए के नई सरकार का गठन हो चुका है. लेकिन सरकार के गठन के बाद भी सियासत जारी है. विपक्ष एक के बाद एक मुद्दे पर मौजूदा सरकार को घेर रही है. पहले शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को लेकर बवाल किया गया, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को लेकर विवाद जारी है. अब इस फेहरिस्त में सूबे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का नाम जुड़ गया है.

सारा विवाद भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के हाल ही में मीडिया को दिए गए उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को 'Not a big deal' (कोई बड़ी बात नहीं है) कह कर पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी. दरसअल, मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद जेडीयू नेता अटैक मोड में आ गए हैं और लगातार भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीटेड नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

इसी क्रम में मंत्री अशोक चौधरी भी तेजस्वी पर लगे आरोपों को गिनाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे थे. हालांकि इसी दौरान जब उनकी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप जिनमें वो चार्जशीटेड भी हैं कि चर्चा की गई तो उन्होंने कहा 'Not a big deal' (कोई बड़ी बात नहीं है). हमारा केस सुप्रीम कोर्ट में है और जब हियरिंग होगी तो हम अपना पक्ष रखेंगे. हमें अभी तक अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला है.

बिहार: पत्नी के भ्रष्टाचार मामले में बयान देकर फंस गए मंत्री अशोक चौधरी, तेजस्वी ने बोला हमला, कही ये बात

उनका बयान देना था कि एक नया विवाद शुरू हो गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा, " साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है,CBI जाँच कर रही है, कोर्ट में केस है. इनकी निष्कपटता देखिए. कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार 'Not a big deal'.

वहीं, आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार के नवरत्नों में सभी अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है? इनके मंत्रियों से करोड़ों के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछो तो कहते है कि Corruption is not a big deal (भ्रष्टाचार कोई बड़ी बात नहीं है).

बहरहाल, सरकार गठन के बाद से ही अलग-अलग मुद्दों पर विवाद जारी है. वहीं, कल यानी 23 नवंबर से 17वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है, ऐसे में विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी में लगी है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी पार्टी के नेता अपने इस रणनीति में कितना कामयाब होते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: मिथिलांचल में भाइयों के कल्याण के लिए बहनें मनाती हैं सामा-चकेवा का पर्व, यहां जानें- त्योहार से जुड़ी मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget