एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर बढ़ा तो बिहार लौटने लगे प्रवासी मजदूर, अब सता रही है रोजगार की चिंता

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले की वजह से कई राज्यों में कारखाने और काम बंद हो रहे हैं, जिस कारण लोग वापस लौट रहे हैं.

पटना: कोरोना की दूसरी लहर में देश के करीब-करीब सभी हिस्सों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद बिहार के परदेसी अब वापस अपने प्रदेश लौटने लगे हैं. लौटे प्रवासी मजदूरों को अब काम की चिंता सताने लगी है. कोई किसानी की बात कर रहा है, तो कई लोग मजदूरी की बात कर रहे हैं. बिहार की राजधनी पटना से सटे मोकामा के सैकड़ों लोग अन्य प्रदेशों में रहकर अपना पेट पालते थे. ऐसे कई लोग वापस अपने गांव चले आए हैं.

घोसवारी गांव के रहने वाले आनंद कुमार कहते हैं कि इस गांव के दर्जनों लोग बाहर कमाने गए थे और अब लॉकडाउन की आशंका के बाद वापस घर लौट आए हैं या लौटने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था, तब भी वापस आए थे. उसके बाद काम नहीं मिला तब फिर वापस चले गए थे. अब एकबार फिर लॉकडाउन के कारण लोग लौटने को विवश हैं.

घोसवारी के पास के गांव के रहने वाले सूबेदार राय मुंबई में रहकर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे. पूरे परिवार को कोरोना हो गया, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद वे मुंबई को छोड़कर वापस अपने गांव लौट आए. उन्होंने कहा कि बड़े शहर में कोई पूछने वाला नहीं है. बड़ी मुसीबत से वापस लौटे हैं. अब जो भी हो, वे बाहर नहीं जाएंगें. यही खेतों में काम कर लेंगे. पेशे से फैक्ट्री मजदूर रामसूरत भी पुणे से बिहार लौटे हैं. पिछले साल कोरोना में हालात बिगड़ने पर वह घर लौट आए थे. हालात सुधरे तो फैक्ट्री के मालिक ने वापस काम पर बुला लिया, लेकिन अब फिर सभी घर लौट आए हैं. बिहार में परिवार है. कुछ दिन यहां रहेंगे और जब हालात सुधरे तो वापस काम पर चले जाएंगे. उन्हें सुकून है कि अपने प्रदेश वापस आ गए हैं.

बिहार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है

हालांकि उनसे जब पूछा गया कि रोजगार कैसे मिलेगा, तब वे कहते हैं कि कुछ दिन तो ऐसे निकल जाएगा, लेकिन लंबे समय तक ऐसी स्थिति बनी रही तब मुश्किल आएगा. इधर, पूर्णिया के चनका गांव के रहने वाले रामनंदन तो अब बाहर जाना ही नहीं चाह रहे. उन्होंने कहा कि पिछले साल वापस आए और अब खेती कर रहे हैं. बाहर जाने का क्या लाभ है. वे अन्य लोगों को भी सलाह देते हुए कहते हैं कि काम की यहीं तलाश की जाए. उन्होंने कहा कि सरकार भी लोगों को काम देने के दिशा में काम कर रही है.

देश के अधिकांश हिस्सों में बिहार के लोग काम की तलाश में जाते हैं. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के कारण कई राज्यों में कारखाने और काम बंद हो रहे हैं, जिस कारण लोग वापस लौट रहे हैं. हालांकि बिहार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में लौट रहे लोगों को बस इतना सुकून है कि कम से कम परदेश से भला अपने गांव तो पहुंच गया.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases: अब महाराष्ट्र नहीं बिहार-यूपी में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, देखें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget