एक्सप्लोरर

Watch: कैमूर में NH-2 पर भीषण जाम में फंसीं मैट्रिक की छात्राएं तो गाड़ी से उतरकर भागीं, 2 किलोमीटर दौड़कर पहुंचीं सेंटर

Bihar Matric Exam: कैमूर में इन दिनों जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे सबसे ज्यादा परेशानी मैट्रिक की परीक्षार्थियों को हो रहा है.

कैमूर: जिले के मोहनिया में 11 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा (Bihar Matric Exam) चल रही है. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए समय निर्धारित है. विलंब होने पर परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश बंद कर दिया जा रहा है. इस बीच शुक्रवार को शहर और एनएच दो (NH-2) पर भीषण जाम लग गया. परिजनों के साथ वाहन से आ रही छात्राएं जाम में फंस गई. काफी इंतजार करने के बाद भी जब जाम नहीं हटा तो छात्राएं सड़कों पर दौड़ना शुरू कर दीं. लगभग दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर छात्राएं परीक्षा केंद्र पर पहुंची. इसका वीडिया वायरल हो रहा है. 

जाम से परीक्षार्थी परेशान

मोहनिया के एनएच दो और चांदनी चौक पर इन दिनों भीषण जाम लग रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. शुक्रवार की सुबह से ही एनएच दो पर भीषण जाम की वजह से मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए दूरदराज से आ रही छात्राएं जाम में फंस गई. इस जाम को छुड़ाने के लिए प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं दिख रहा था. छात्राओं को जाम से परीक्षा छुटने की डर सताने लगी. इसके बाद जाम में फंसी छात्राएं पैदल ही दौड़ लगाना शुरू कर दी. परीक्षा केंद्र पर पहुंचन के लिए लगभग दो किमी छात्राएं पैदल ही जाती दिखी.

लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

परीक्षा केंद्र पर किसी तरह छात्राएं पहुंच गई लेकिन ऐसी स्थिति बनी रही तो कई छात्र और छाताओं की परीक्षा छूट सकती है. वहीं, जाम की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार दल बल के साथ एनएच दो  पटना मोड़ के पास पहुंचे. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद एक-एक गाड़ी को पास कराया गया. वहीं, जाम को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि गलत रूट से लगातार वाहनों का परिचालन हो रहा है और एनएचएआई की लापरवाही से जाम लग रहा है. ऐसे में बच्चों की मैट्रिक की परीक्षा देखते हुए प्रशासन को दुरुस्त रहना चाहिए लेकिन ये इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. बता दें  कि शहर में पिछले एक सप्ताह में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन सरकार को ले डूबेगा 'UTS' फैक्टर? मझधार में फंसे नीतीश! | Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget