एक्सप्लोरर

Nawada Mass Suicide: जहर खाने से 5 लोगों के बाद छठे की भी मौत, सुसाइड से पहले लिखा नोट, समाज के दीमकों का जिक्र

Nawada News: बिहार के नवादा में हुई इस घटना में बुधवार की रात ही पांच लोगों की मौत हो गई थी. 15 साल की साक्षी ने भी पावापुरी विम्स में 14 घंटे के बाद दम तोड़ दिया.

नवादा: बिहार के नवादा में बुधवार को एक ही परिवार के छह लोगों ने खुदकुशी की. पांच लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी. वहीं छठी सदस्य 15 साल की साक्षी की भी 14 घंटे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. अब इस घटना को लेकर सुसाइड नोट भी सामने आ गया है. सुसाइड से पहले पिता ने एक नोट लिखा है जिसमें उन्होंने कर्ज देने वालों को समाज का कीड़ा बताया है. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर, मौत से पहले परिवार के लोगों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. 

घटना के एक दिन पहले लिखा सुसाइड नोट

परिवार के मुखिया केदार ने आठ नवंबर को सुसाइड नोट लिखा था. केदार ने लिखा है कि उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था जिसमें छह महाजन लगातार परेशान कर रहे हैं. शहर के न्यू एरिया मोहल्ले के मनीष सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल, डॉ. पंकज सिन्हा और गढ़ पर मोहल्ला के रणजीत सिंह से उन्होंने कर्ज लिया था. बीते पांच-छह साल से महाजन कर्ज के लिए परेशान कर रहे थे. 

Nawada Mass Suicide: जहर खाने से 5 लोगों के बाद छठे की भी मौत, सुसाइड से पहले लिखा नोट, समाज के दीमकों का जिक्र

कर्ज का दुगना-तिगुना ब्याज कर चुके थे जमा

बताया कि कर्ज का दुगना-तिगुना ब्याज जमा कर चुके थे लेकिन फिर भी कर्ज खत्म नहीं हो रहा था. सुसाइड नोट में जिक्र है कि केदारलाल कर्ज चुकता करने के लिए महाजनों से मोहलत मांग रहे थे. साल-छह महीने का वक्त मांग रहे थे, लेकिन कर्ज देने वाले कुछ भी सुनने समझने को तैयार नहीं थे.

कर्ज देने वाले समाज का कीड़ा

नोट में आगे लिखा है कि ब्याज नहीं देने की स्थिति में गाली गलौज किया जाता था. इससे विवश होकर यह गलत कदम उठाना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी लिखा कि कर्ज देने वाले समाज का कीड़ा हैं जो समाज को बर्बाद कर रहे हैं. कर्ज देने वाले छह लोगों ने कई लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. ऐसे दीमकों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें- Murder in Love Affair: नालंदा में पति के कहने पर प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया, घर आया तो हाथ-पैर बांधे, दी भयानक सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget