एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के कई जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

People Died Due To Lightning: बिहार के में वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई है. परिजनों में कोहराम मचा है. मौसम विभाग ने पहले ही वज्रपात और बारिश के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की थी.

Lightning In Bihar: बिहार में इन दिनों मौसम बारिश के कारण सुहाना बना हुआ है, लेकिन उसके साथ ही वज्रपात ने कई लोगों की जानें ले ली हैं. बिहार में शनिवार (11 मई) को बिजली गिरने से अब तक 10 लोगों के मरने की खबर है. सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत रोहतास में हुई है, वहीं गया में 3, जमुई और नवादा में 1-1 लोगों की मौत हुई है. 

गया में वज्रपात से 3 लोगों की मौत

गया जिले में वज्रपात से 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई मवेशी झुलस गए हैं. गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के दुंदू गांव में वज्रपात गिरने से 52 वर्षीय किसान हीरालाल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हीरालाल यादव मवेशी चराने के लिए गांव के बधार में गया था, तभी यह घटना हुई. वहीं 6 बकरियां बुरी तरह झुलसकर मर गईं.

दूसरी घटना बोधगया प्रखंड के 2 अलग–अलग स्थानों पर हुई, जहां वज्रपात से 2 की मौत हुई है. बोधगया प्रखंड के चेरकी थाना क्षेत्र के खाप गांव में 26 वर्षीय अरमान कुरैशी की मौत हो गई. मृतक बम बाजार पशु मेला से गुजर रहा था, तभी वज्रपात की चपेट में आ गया और मौत हो गई. 

रतनारा गंगा बीघा गांव में 65 वर्षीय बिगन चौधरी की मौत हो गई है. बिगन चौधरी अपने घर से बिजली का तार लगाने के लिए बाहर निकला थे, तभी वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए. तब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई. 

रोहतास में वज्रपात से पांच लोगों की मौत

वहीं, रोहतास जिला के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग झुलस गए हैं. इनमें बिक्रमगंज के गोटपा में अरविंद गुप्ता और ओमप्रकाश राम की मौत हुई है. वहीं नोखा के लेवड़ा में सुनील कुमार की वज्रपात से मौत हुई है, जबकि सूर्यपुरा के गोठानी मटिया में आकाश गिरी नामक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई. दिनारा के बेन सागर में विनय चौधरी नाम के 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है. 

वहीं नवादा के नारदीगंज में शनिवार को वज्रपात से एक बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बिक्कू टोला भागलपुर निवासी कृष्ण चौहान के नौ वर्षीय पुत्र विक्की के कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है.

ये भी पढ़ेंः Patna News: पटना वीमेंस कॉलेज को नैक में मिला A++ ग्रेड, ये गौरव पाने वला बना बिहार का पहला कॉलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget