एक्सप्लोरर

बिहार: लॉकडाउन की मांग करने वालों पर मांझी ने कसा तंज, कहा- AC वाले लोग नहीं समझते हैं मजबूरी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतम राम मांझी ने लॉकडाउन की मांग कर रहे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि किसी को शौक नहीं होता जान जोखिम में डालकर बाहर जाना पर 'रोटी' और 'कर्ज' जो ना कराए. ये बात एसी वाले लोग नहीं समझेंगे."

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से पांव पसार रही है. रोजाना बढ़ रही संक्रमितों की संख्या लोगों को डरा रही है. ऐसे में राज्य में लगातार सम्पूर्ण लॉकडाउन की मांग उठ रही है. विपक्ष के साथ ही सत्ताधारी दल के नेता भी लॉकडाउन के समर्थन में बोल रहे हैं. हालांकि, पीएम मोदी के अपील अनुसार मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है.

बिहार सरकार करे ये काम

राज्य में लॉकडाउन की मांग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वैसे सभी नेताओं पर तंज कसा है, जो लॉकडाउन की तरफदारी कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, " मैं लॉकडाउन का समर्थन करूंगा यदि तीन महीना तक सबका बिजली बिल, पानी बिल, स्कूल/कॉलेजों की फीस माफ कर दी जाए. किराएदारों का किराया, बैंक लोन ईएमआई माफ कर दिया जाए.

 

मांझी ने कहा, " किसी को शौक नहीं होता जान जोखिम में डालकर बाहर जाना पर 'रोटी' और 'कर्ज' जो ना कराए. ये बात एसी वाले लोग नहीं समझेंगे."

वहीं, पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पार्टी प्रमुख की बात को दोहराते हुए कहा कि जो लोग एसी कमरों में बैठकर लॉकडाउन करने का सुझाव दे रहे हैं, वो पहले ये बताएं कि इस दौरान लोगों का पेट कैसे भरेगा? उनकी जरूरतें कैसे पूरी होंगी? 

इन नेताओं ने की लॉकडाउन की मांग

मालूम हो कि जब से बिहार में नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है, तब से एक नया विवाद शुरू हो गया. विपक्ष ही नहीं सत्ताधारी दल के नेता भी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपने ही सरकार से फैसले को गलत बताया था. इसके अलावा मंत्री रामसूरत राय और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी लॉकडाउन की मांग की थी.

यह भी पढ़ें -

एक्शन मोड में CM नीतीश कुमार, अधिकरियों से कहा- हर हाल में होनी चाहिए ऑक्सीजन की आपूर्ति

कोरोना के कहर के बीच पटना की सड़कों पर निकले CM नीतीश कुमार, हालात का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget