एक्सप्लोरर

Bihar News: शेखपुरा में पटाखा जलाने के विवाद में बवाल, एक शख्स की मौत, छावनी में तब्दील हुआ गांव

Mahsar Village: मामले को लेकर बताया गया कि पंचायत भवन के पास 2022 के फरवरी में मुख्यमंत्री के आगमन पर ओपेन जिम बना था, स्थानीय लोगों का कहना है कि वही विवाद की जड़ है

Man Killed In Sheikhpura: शेखपुरा के सिरारी थाना के महसार गांव में गुरुवार की रात पटाखा जलाने के विवाद में जमकर रोड़ेबाजी हुई और एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. शुक्रवार की सुबह गांव का पंचायत भवन पुलिस केंद्र के रूप में तब्दील हो गया. गांव में पुलिस के जवान तैनात हैं, लेकिन दीपावली की रात हुई घटना पर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है. मृतक शिव शंकर महतो के घर में महिलाएं दहाड़ें मारकर रो रही थीं. मोहल्ले की दूसरी महिलाएं उन्हें ढांडस बंधाने में लगीं थी. 

पटाखे जलाने को लेकर दो समुदाय में विवाद

एक स्थानीय युवक ने बताया कि दीपावली की शाम बच्चे पंचायत भवन के प्रांगण में पटाखे जला रहे थे, इसी में यादव समुदाय का एक किशोर ओपेन जिम का कुछ हिस्सा खोल रहा था. दूरे समाज का एक किशोर इसका वीडियो बना रहा था. इसी को लेकर विवाद हुआ कि वीडियो क्यों बनाते हो. विवाद बढ़ा तो गांव के दो जाति एक-दूसरे के खिलाफ गोलबंद हो गए.

चश्मदीद के मुताबिक इसी भीड़ में किसी ने जलता हुए एक पटाखा फेंक दिया, जिसके बाद एक पक्ष के रिटायर्ड फौजी ने गोली चला दी और गोली लगने से दूसरे पक्ष के शिव शंकर महतो और किरण देवी बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जहां शिव शंकर की मौत हो गई. 

मामले में क्या है स्थानीय लोगों का कहना?

वहीं घर के बाहर कुछ युवक और बुजुर्ग महिलाएं जमा थीं. इसी भीड़ में एक युवक कहता है कि इस हत्या का केस करने से क्या मिलेगा? इसका बदला लिया जाएगा. बुजुर्ग महिला ने कहा शंकर के तीन छोटे बच्चों को अब कौन देखेगा. सरकार कुछ करतय? बुजुर्ग महिला ने कहा विवाद का कोई कारण ही नहीं था. अजय यादव ने अपनी बोसगिरी दिखाने के लिए अपने लाइसेंसी बंदूक से दो गोली चला दी, जिसमें एक गोली शिव शंकर के पेट के पास और दूसरी गोली किरण देवी को लगी.

एक महिला ने बताया कि पंचायत भवन के पास 2022 के फरवरी में मुख्यमंत्री के आगमन पर जो ओपेन जिम बना था, वही विवाद की जड़ है, जहां पर ओपेन जिम बना है वहां पर यादव जाति के लोगों की आबादी है और उनके बच्चे दूसरे टोले के बच्चों को उसमें खेलने नहीं देते हैं, जिससे विवाद बढ़ गया.

इनपुट- धर्मेंद्र कुमार

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'NDA सरकार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं', सरकार पर बरसी RJD तो JDU ने कहा- बेटियों के सम्मान...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget