एक्सप्लोरर

बिहार: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए PDS दुकानदार, मुफ्त राशन के लिए चक्कर काट रहे कार्डधारक

राशन नहीं मिलने से परेशान लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में पहले से ही उनकी हालत खराब है. ऐसे में डीलर भी हड़ताल पर चले गए हैं, जिस वजह से राशन भी नहीं मिल पा रहा है. इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

सिवान: कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. इस अवधि में गरीबों को खाने-पीने की दिक्कत ना हो इस वजह से मई का राशन उन्हें मुफ्त में देने की घोषणा की गई है. लेकिन, कोरोना संकटकाल में पीडीएस दुकानदार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. बिहार राज्य फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बिहार के डीलर हड़ताल पर हैं. पीडीएस दुकानदारों के हड़ताल पर चले जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं.

सिवान में 7 डीलर्स की कोरोना से हुई मौत

एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका हड़ताल खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें कोरोना योद्धा तो नहीं बना पाई, लेकिन कोरोना वाहक बनने से उन्हें बचाए क्योंकि अधिकांश उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास न हाथ धोने का साबुन है और न ही वे साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं. 

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर सरकार की ओर जारी की गई गाइडलाइंस का पालन सरकार की नीति के कारण ही नहीं हो पा रही है. इस कोरोना काल में 10 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विक्रेताओं का निधन हो गया है, जिसमें 7 विक्रेता कोरोना से संक्रमित थे.

डीलर्स की ये है प्रमुख मांगें

डीलर्स की प्रमुख मांगों में विक्रेता और विक्रय से संबंधित संचालकों को 50 लाख का जीवन बीमा कराना, कोरोना काल में मृत विक्रेताओं के आश्रितों को अनुग्रह राशि का यथा शीघ्र भुगतान किया जाना, पूर्व की भांति खाद्यान का आवंटन जिला से कराना, सरकारी कर्मियों की तरह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया जाना, विक्रेताओं को सुरक्षा किट सैनिटाइजर, साबुन के साथ-साथ मास्क उपलब्ध कराना जैसी मांगे शामिल हैं. 

आम लोगों को हो रही परेशानी

इधर, राशन नहीं मिलने से परेशान लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में पहले से ही उनकी हालत खराब है. ऐसे में डीलर भी हड़ताल पर चले गए हैं, जिस वजह से राशन भी नहीं मिल पा रहा है. इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. वहीं, इस मामले में सिवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने बताया कि ऑनलाइन पॉश मशीन चेक किया गया तो उसमें 90℅ पॉश मशीन का उपयोग किया गया है. ऐसे में बहुत सारे लोग हड़ताल पर नहीं हैं. बस कुछ ही लोग हड़ताल पर हैं, जिन्हें समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया जाएगा. 

एसडीएम ने कहा कि कुछ बुनियादी समस्याएं हैं, जिसको शार्टआउट किया जा रहा है. कोरोना वायरस से 6 से 7 लोगों की मौत की खबर है, जिन्हें मुआवजा दिया जाएगा. अधिकांश डीलर काम कर रहे हैं. बाकी की एमओ से जानकारी ली जा रही है और जल्दी सभी डीलर काम पर वापस लौट आएंगे.

यह भी पढ़ें -

बिहारः वैशाली की जनता का फूटा गुस्सा, कहा- LJP सांसद वीणा देवी 'लापता', खोजने वाले को देंगे इनाम

लालू यादव का तंज- सरकार की जनता के साथ गद्दारी, कोविड से भी बड़ी महामारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget