एक्सप्लोरर

Bihar Lockdown: नीतीश कुमार की बिहारवासियों से अपील- टाल दें शादी-विवाह जैसे खुशी के आयोजन

Bihar Lockdown Wedding Guidelines: नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, " कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी."

पटना: बिहार में कोरोना के बेकाबू हो रहे हालात को नियंत्रित करने के लिए आज से 15 मई तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान सुबह 11 बजे के बाद अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है. शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाया गया है, लेकिन उनमें केवल 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है. लेकिन लोग गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे, जिस वजह से संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ता जा रहा है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की ये अपील

ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने ट्वीट कर राज्य की जनता से अपील की है कि वे शादी-विवाह जैसे खुशनुमा आयोजनों को कुछ दिन के लिए टाल दें. नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, " कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी. यह आपके परिवार और समाज के हित में होगा."

 

वहीं, लॉकडाउन को लेकर उन्होंने लिखा, " कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार तत्परता के साथ जरूरी कदम उठा रही है. कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जनहित में आज से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने जैसा कठिन निर्णय भी लेना पड़ा है. कृपया गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना से मुक्ति के प्रयास में सहयोग करें."

लॉकडाउन के संबंध में जारी आदेश

गौरतलब है कि बिहार में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन के संबंध में जो आदेश जारी किए गए हैं, उसके अनुसार राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. हालांकि फायर ब्रिगेड, दूर संचार, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस विभाग के कार्य होते रहेंगे. इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हर गतिविधियां सामान्य रूप से हो सकेंगी. पेट्रोल पंप, एलपीजी सुचारू रूप से चल सकेगा. इसके अलावा सार्वजिनक स्थानों पर सरकारी या गैर सरकारी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

इसके अलावा निजी वाहनों पर भी पूरी तरह से रोक रहेगा. लेकिन कोई विशेष वाहन या मालवाहन है तो पास के साथ चल सकते हैं. वहीं, रस्टोरेंट बंद रहेंगे, लेकिन होम डिलीवरी किया जा सकता है. इसके लिए समय निर्धारिय किए गए हैं. सुबह के 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक लोगों को यह सुविधा दी जा सकेगी. धार्मिक स्थान बंद रखे जाएंगे. हालांकि, शादियां हो सकेंगी, लेकिन 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहेगी. इसके लिए शादी के तीन दिन पहले अपने थाने को सूचना देनी होगी.

यह भी पढ़ें -

बिहारः पटना में चौथी मंजिल से पत्नी को फेंका, एक दिन पहले ही मायके से आई थी अन्नू

बिहार: आपदा में 'अवसर' ढूंढने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा, कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget