एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी को रास नहीं आ रहा है मंत्रियों के घूमने पर 'पाबंदी' का निर्देश !

वैसे, नाराजगी को लेकर बीजेपी ज्यादा तूल देने के मूड में भी नहीं है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि केवल कुछ दिनों की बात है, मामले को बढाने की जरूरत नहीं है.

पटना: बिहार में लॉकडाउन के दौरान मंत्रियों और विधायकों के घूमने पर सरकार द्वारा अंकुश लगाया जाना सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के लोगों को रास नहीं आ रहा है. बीजेपी के नेता इस मसले पर खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन नाखुशी जरूर जाहिर कर रहे हैं. बिहार सरकार ने 23 मई को पत्र जारी कर सभी मंत्रियों के घूमने पर रोक लगा दी है. 

कैबिनेट सचिवालय ने अपने पत्र में कहा कि ''ऐसी जानकारी मिल रही है कि मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र या प्रभार वाले जिलों में घूम रहे हैं. उनके क्षेत्र में जाने से लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है. ऐसे में मंत्री बाहर नहीं निकलें. अगर जरूरत हो तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण या मीटिंग करें.'' इस निर्देश के बाद बीजेपी के लोग नाराज बताए जा रहे हैं.

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मंत्रियों और मंगलवार को पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षदों और सांसदों की वर्चुअल बैठक में भी इस निर्देश को लेकर नाराजगी देखने को मिली. इन बैठकों में मोदी सरकार के सात साल पर आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा की जानी थी, लेकिन उस बैठक में सबसे पहले अपनी ही सरकार की खासकर इस निर्देश को लेकर जमकर नाराजगी व्यक्त की गई. सूत्रों का कहना है कि बैठक में कई विधायकों और सांसदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि बिहार की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है. सरकार का यह निर्णय तानाशाही वाला है. विधायकों ने कहा कि इस निर्देश के पहले बीजेपी के उपमुख्यमंत्रियों से राय ली गई थी.

नाराजगी को बीजेपी ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं है

बीजेपी के एक विधायक नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल जहां अपने क्षेत्रों में लगातार इस कोरोना काल में लोगों की मदद पहुंचाने और लोगों को हर सुविधा पहुंचाने में जुटे हैं, वहीं मंत्री सम्राट चौधरी अपने प्रभार वाले जिलों में लोगों से मिलकर उन्हें राहत पहुंचाने जुटे थे. इधर, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में सामुदायिक रसोई में जाकर खाना का स्वाद चखा था और वहां का निरीक्षण किया था. इसके बाद सरकार द्वारा यह निर्देश बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों के गले के नीचे उतर नहीं रहा है.

वैसे, नाराजगी को लेकर बीजेपी ज्यादा तूल देने के मूड में भी नहीं है. बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने विधायकों के सवाल को जायज ठहराया है, लेकिन इस मामले को तूल देने के पक्ष में भी नहीं है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि केवल कुछ दिनों की बात है, मामले को बढाने की जरूरत नहीं है. उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की तेज गति को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. राज्य में पहले पांच मई से 15 मई और फिर इसे विस्तारित करते हुए 16 मई 25 मई और फिर 26 मई से इसे बढाकर एक जून तक कर दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान मरीजों में भी काफी कमी आई है.

यह भी पढ़ें-

बिहारः ‘गंगाजल’ के अजय देवगन के रूप में दिखे भागलपुर के ASP, पुलिसकर्मियों की लगाई ‘क्लास’; पिस्टल लहराई

बिहारः जहानाबाद के मखदुमपुर में देखते-देखते धराशायी हुआ तीन मंजिला मकान, देखें LIVE VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
Bankipur By-Poll: बांकीपुर से फिर BJP की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा
बांकीपुर से फिर BJP की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget