एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में माफिया ने नदी को बना दिया गोदाम, बोरा भर-भरकर निकलीं शराब की बोतलें

Alcohol Warehouse: गया की निरंजना नदी में शराब छुपाने की गुप्त सूचना के आधार पर नदी में छापेमारी की गई. नदी के बीचों बीच गड्ढे में शराब माफिया ने शराब छुपाकर रखी थी.

Liquor Mafia In Gaya: गया जिले के बोधगया प्रखंड के कोशिला गांव के निरंजना नदी में (24 सितंबर) को पुलिस अचानक दौड़ने लगी, जिन्हें देखकर ग्रामीण हैरान हो गए कि आखिर नदी में पुलिस क्या ढूढने गई है. कुछ देर बाद लोगों ने देखा की पानी से शराब की बोतलें निकल रही हैं. तब सारा माजरा लोगों की समझ में आ गया. दरअसल शराब माफिया ने नदी को ही शराब का गोदाम बना दिया था, जिसे देख पुलिस ने भी अपने सिर पकड़ लिए. 

अवैध देसी और विदेशी शराब बरामद

मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने नदी में शराब माफिया के जरिए छिपाकर रखे गए अवैध विदेशी शराब को बरामद किया है. शराब कारोबारियों की यह करतूत देख ग्रामीण के साथ–साथ पुलिस भी हैरान हो गई. नदी में पुलिस को जाते और नदी में ढूंढते देख ग्रामीणों की वहां भीड़ लग गई. लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर पुलिस नदी में क्या तलाश रही है.

थोड़ी देर बाद जब पुलिसकर्मियों के हाथो में विदेशी शराब से भरे बोरे देखा तो ग्रामीण हैरान हो गए. विदेशी शराब से भरे बोरों को खोला गया तो उसमें विभिन्न कंपनियों की शराब की कई बोतलें मिलीं. मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि निरंजना नदी में शराब छुपाने की गुप्त सूचना के आधार पर नदी में छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान नदी के बीचों बीच गड्ढे में शराब माफियाओं ने शराब छुपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

थानाध्यक्ष की शराब माफिया को चेतावनी

थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी के किनारे गड्ढा खोदा गया तो देखा की शराब ही शराब रखी है. जब्त शराब को थाना लाई गई, जहां विदेशी और देशी शराब की गिनती की जा रही है. उन्होंने शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और भंडारण करना छोड़ दें. शराब बरामदगी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बेटी पढ़ाओ का नारा क्या ऐसे होगा साकार? नालंदा में धूप से बचने के लिए सोलर प्लेट के नीचे परीक्षा दे रहीं छात्राएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget