एक्सप्लोरर

Bihar News: आज से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, राज्यपाल फागू चौहान करेंगे संबोधित, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

आज से शुरू हो रहा सत्र 31 मार्च तक चलेगा, कुल 22 बैठकें होंगी. सुबह 11 बजे से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक संंबोधन के बाद कार्यक्रम शुरू होगा.

Bihar Vidhan Sabha Budget Satra 2022: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. 31 मार्च तक चलेगा जिसमें कुल 22 बैठकें होंगी. आज दिन के 11 बजे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के प्रारंभिक संबोधन के बाद राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे. इधर इन सबके बीच सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष है. इसको लेकर बैठक भी हो चुकी है.

जानकारी के अनुसार, आज ही वित्तीय वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा. शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित कर दी जाएगी. 28 फरवरी यानी सोमवार को वित्त मंत्री के रूप में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे. बता दें कि 18 से 20 मार्च तक होली की छुट्टी होगी. एक मार्च को महाशिवरात्रि और 22 मार्च को बिहार दिवस (Bihar Diwas) के मौके पर सदन की कार्यवाही नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: पटना समेत प्रदेश के कई भागों में अभी छाए रहेंगे बादल, कुछ जिलों में गिरे ओले, यहां जानिए अपडेट 

तैयारी में है विपक्ष, हो चुकी बैठक

वहीं दूसरी ओर, विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में है. इसको लेकर बैठक भी हो चुकी है. आरजेडी (RJD), कांग्रेस (Congress) समेत विपक्ष की अन्य पार्टियों ने तैयारी कर ली है. इस बाबत कांग्रेस नेता अजीत शर्मा (Ajeet Sharma) ने सत्र से पहले पार्टी के विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक की है.

अजित शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस से जो जनता की उम्मीद है, पार्टी उसका पूरा ध्यान रखेगी. पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को सदन के अंदर जोरदार तरीके से उठाएगी. बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम जनहित के मुद्दे पर पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों के साथ बैठ कर विचार किया गया है. इन मुद्दों पर सरकार से सदन के अंदर सवाल पूछे जाएंगे. साथ ही सदन के बाहर भी विरोध किया जाएगा.

बजट सत्र में चाक चौबंद व्यवस्था 

बता दें कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहे, इसको लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं. सदन के अंदर और बाहर दोनों की ही जगह सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं. विधानसभा परिसर के अंदर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसको लेकर 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें- यूक्रेन से बिहारियों का दर्द: किसी ने कहा- इंडियन एंबेसी नहीं उठाता तो किसी ने भेजा VIDEO, पढ़ें क्या कह रहे समस्तीपुर और कटिहार के छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget