एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नए वर्ष में नई सरकार', साल के पहले ही दिन तेजस्वी यादव ने ठोक दिया दावा, चाचा नीतीश को दी बधाई

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे चाचा नीतीश कुमार को हम नए साल की शुभकामना देते हैं. कहा कि इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है.

Tejashwi Yadav Stament: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए नए साल में नई सरकार बनने का दावा किया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को नए साल की शुभकामना भी दी और कहा कि नए साल में नई सरकार बिहार में बनेगी. उन्होंने कहा कि हम बिहार से बेरोजगारी हटाएंगे. बिहार में शिक्षा व्यवस्था अच्छी करेंगे और बिहार से पलायन रोकेंगे. यही हमारी कामना है और हमें उम्मीद है कि यह करने में हम सभी लोगों के सहयोग से कामयाब भी होंगे. 

नीतीश कुमार के लिए बताया अलविदा वाला साल

जब उनसे पूछा गया कि नए साल में नई सरकार क्या बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बनेगी या पहले बनेगी? इस पर उन्होंने कहा कि आप लोगों को चर्चा चाहिए ठंडा है. भुजा खाएं मजा लीजिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे चाचा नीतीश कुमार को हम नए साल की शुभकामना देते हैं और इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है.

उन्होंने कहा कि वह आज कल यात्रा कर रहे हैं. वह अलविदा यात्रा ही है. पता नहीं किसी से मिल भी रहे हैं या नहीं हमें तो जानकारी नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा 'He is Tired'. उन्होंने कहा कि खेत में 20 साल से एक बॉन्ड का बीज अगर डालेंगे तो खेत बर्बाद होगा. इसलिए समय आ गया है कि खेत में नया बीज हो नया ब्रांड हो यह ज्यादा अच्छा हो.

बिहारवासियों को लिखे अपने पत्र में क्या कहा?

इससे पहले बिहारवासियों को लिखे अपने पत्र में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नए साल के मौके पर  बिहार को नंबर वन राज्य बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है. उन्होंने कहा है कि साल 2025 का नाम एक ऐसे वर्ष के रूप में अवश्य याद किया जाएगा, जिसने बिहार के नव निर्माण की नींव रखी. ये बिहार के सुनहरे सपनों को सच करने वाला साल है. बिहार का हर वर्ग नव वर्ष के साथ ये शपथ ले चुके हैं कि बीस साल से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक बदहाली, अराजकता, व्यवस्था में लगे जंग को अब मिटाना है और बिहार को तरक्की के एक नए रास्ते पर ले जाना है.

ये भी पढ़ेंः 'मैं तेजस्वी यादव...', फर्स्ट जनवरी पर लालू के लाल का बिहारवासियों के नाम पत्र, ईश्वर और अल्लाह का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget