एक्सप्लोरर

Bihar News: 'सीएम नीतीश को पेपर लीक पर बोलते सुना है'? CHO परीक्षा रद्द होने पर तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप

Tejaswi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक नीतीश-बीजेपी सरकार है, कोई भी परीक्षा कदाचार मुक्त नहीं हो सकती. तेजस्वी ने कहा कि अब एक और परीक्षा का प्रश्नपत्र रद्द करना पड़ा.

Tejaswi Yadav Allegations On Nitish Kumar: सीएचओ परीक्षा में धांधली मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) का नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर गंभीर आरोप लगाया है. सोमवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संयोग तो नहीं है कि सभी परीक्षाओं और पेपर लीक के तार हमेशा एक विशेष जिले से ही जुड़े रहते हैं? दरअसल तेजस्वी यादव कह रहें कि जिन लोगों को हिरासत में लिया जाता है, वो सब सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से ही क्यों होते हैं?  

सीएम नीतीश पर तेजस्वी ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या आपने कभी सीएम नीतीश को पेपर लीक पर बोलते सुना है? जब तक नीतीश-बीजेपी सरकार है, कोई भी परीक्षा कदाचार मुक्त नहीं हो सकती. तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की हुई ऑनलाइन परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इसे रद्द करना पड़ा. गड़बड़ी सबके सामने आ गई तो मजबूरी में यह सरकार उसे रद्द करती है. अन्यथा परीक्षा को साफ-सुथरा करार दे परीक्षा माफिया से हुई कमाई का बंदरबांट कर लिया जाता है.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि क्या यह सत्य नहीं है कि सभी परीक्षाओं के पेपर लीक माफिया के कर्ता-धर्ता प्रदेश के मुखिया के गृह जिले से ही संबंध रखते है? पेपर लीक सह परीक्षा माफिया पर उनकी चुप्पी में ही लीक का रहस्य छुपा है? यह संयोग तो नहीं हो सकता है कि सभी परीक्षाओं एवं पेपर लीक के तार हमेशा एक विशेष जिले से ही जुड़े रहते है? 

गड़बड़ी होने की सूचना मिली थी- मानवजीत सिंह ढिल्लो 

आपको बता दें कि आज ही सोमवार को आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने परीक्षा रद्द होने के संबंध में अपना बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य स्वास्थ्य समिति के जरिए 'सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी' पदों पर चयन के लिए होने वाली परीक्षा को 01 दिसंबर 2024 को रद्द कर दिया गया है. गड़बड़ी होने की सूचना मिली थी. इस प्रकरण में अब तक 37 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. इनमें ऑनलाइन परीक्षा सेंटर्स के आईटी मैनेजर और आईटी सपोर्ट स्टाफ, अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्रों के मालिक, एग्जाम को ऑर्डिनेटर, शामिल हैं. 

ये भी पढ़ेंः JDU-RJD की राजनीतिक गहराई को समझिए, दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों के बीच क्या है 'साइलेंट' वॉर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget