एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे से जुड़े कागजात देने में देरी की तो बढ़ेगी परेशानी, जानिए विभाग ने क्या कहा

Bihar Land Survey 2024: रोहतास को छोड़कर अन्य जिलों में सर्वे का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. धीमी गति को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अब सख्त निर्देश जारी किए हैं.

Bihar Land Survey News: बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते 20 अगस्त से भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है. 10 दिन से अधिक हो गया है लेकिन अभी ज्यादातर जिलों में धीमी गति से इसका काम चल रहा है. इसको देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सर्वे से जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. रैयतों से भी अपील की है कि जल्द से जल्द स्वघोषणा पत्र को वेबसाइट पर अपलोड कर दें या विभाग की ओर जो शिविर लगाए गए हैं वहां जाकर हाथों-हाथ दे दें. शिविर में अधिकारी उनके कागजात को लेकर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे.

दीपक कुमार ने कहा है कि रैयतों के लिए यह सुविधा सीमित अवधि के लिए दी गई है. अगर वह इसका लाभ नहीं लेते हैं तो उन्हें आगे परेशानी होगी. ऐसे में जमीन के मालिक इस काम को प्राथमिकता के आधार पर लें. विभाग ने सभी जिलों के अंचल कार्यालय के अंतर्गत सर्वे को लेकर शिविर लगाया है. जहां शिविर नहीं लगे हैं वहां जल्द शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि शिविर ऐसी जगह पर लगे कि लोग आसानी से आ जा सकें. कहा गया है कि अंचल कार्यालय के आसपास शिविर लगता है तो ज्यादा अच्छा है.

40 हजार से अधिक गावों में शुरू हो चुका है सर्वे

यह दिशा-निर्देश दीपक कुमार ने सर्वे से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक में दी है. इस बैठक में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जय सिंह एवं विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी के अलावा सभी जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शामिल थे. दीपक कुमार और जय सिंह ने सर्वे के काम की प्रगति को लेकर समीक्षा की. बता दें कि अभी करीब 43 हजार 138 गांवों में भूमि सर्वे का काम शुरू हो चुका है. 2611 ऐसे मौजा हैं जहां सर्वे का काम शामिल नहीं हुआ है. इनमें शहरी क्षेत्र भी है और कुछ विवादित मौजा है.

समीक्षा में यह पाया गया है कि स्वघोषणा पत्र यानी प्रपत्र 2 में अपनी भूमि का ब्योरा सौंपने का काम रैयतों (भूमि मालिकों) की ओर से काफी सुस्ती बरती जा रही है. सिर्फ रोहतास जिले में लगभग 10 हजार रैयतों की ओर से स्वघोषणा पत्र अपलोड किया गया है. अन्य जिलों में सर्वे का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. अभी तक 35 हजार 454 गांवों में ग्राम सभा आयोजित की गई है. बंदोबस्त पदाधिकारी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि बाकी मौजों में भी ग्राम सभा का आयोजन अगले एक सप्ताह में कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: नहीं बनी है वंशावली? मौखिक हुआ है बंटवारा? सर्वे में कैसे आएगी आपकी जमीन? जानिए उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget