एक्सप्लोरर

Bihar Land Registry: बिहार में राहत, दाखिल-खारिज के बिना आराम से बेचें बाप-दादा की जमीन, पढ़ें काम की खबर

Bihar Land News: हाई कोर्ट के फैसले के बाद नए नियम के तहत जमीन की खरीद-बिक्री में लगभग 80 फीसद की कमी आ गई थी. अब पुराने नियम के तहत जमीन की खरीद-बिक्री हो सकेगी.

Bihar Zamin Dakhil Kharij: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के मामले में लोगों को राहत मिली है. जमीन की खरीद-बिक्री में जमाबंदी की अनिवार्यता पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट को ओर से रोक लगा दी गई है. इससे एक तरफ आम लोग खुश हैं तो दूसरी ओर कातिब संघ भी खुश है. यानी अब पुराने नियम के तहत बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री हो सकेगी. वंशावली के आधार पर बाप-दादा के नाम वाली जमीन बेची जा सकती है.

नए नियम से जमीन खरीद-बिक्री में आ गई थी 80 फीसद की कमी

इस मामले में बुधवार (15 मई) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बिहार कातिब संघ के पूर्व सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ये पहल हम लोग के लिए बड़ी राहत है. सरकार को भी इससे राहत मिलेगी. हाई कोर्ट के फैसले के बाद नए नियम के तहत जमीन की खरीद-बिक्री में लगभग 80 फीसद की कमी आ गई थी. साथ ही हम लोग भी भुखमरी के कगार पर आ गए थे. सरकार का रेवेन्यू भी बढ़ेगा.

बता दें कि हाई कोर्ट में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर हेराफेरी का मामला सामने आया था. इस पर हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया था कि कोई भी जमीन की खरीद बिक्री या दान करने वाले व्यक्ति के नाम पर जमाबंदी होना जरूरी है. अगर उसके नाम पर जमाबंदी नहीं होगी तो वह जमीन की बिक्री या दान नहीं कर सकता है. इसके बाद बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री में काफी कमी आई थी.

सितंबर 2024 में की जाएगी सुनवाई

इस फैसले के बाद कातिब संघ ने सरकार से मुलाकात की थी लेकिन मामला हाई कोर्ट का था. इस पर इसके खिलाफ याचिकाकर्ता शमीउल्लाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की खंडपीठ में राहत भरा निर्देश दिया है. हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट की ओर से नए नियम पर रोक लगाई गई है. पूरी सुनवाई सितंबर 2024 में की जाएगी.

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा और अधिवक्ता अंजुल द्विवेदी ने सुप्रीम कोर्ट को यह बताया था कि बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर 2019 को बिहार निबंधन नियमावली के नियम 19 में संशोधन कर नया नियम जोड़ दिया था. इसके तहत जमीन की खरीद बिक्री और दान तभी हो सकेगा जब जमीन बेचने वाले या दान देने वाले के नाम से जमाबंदी या होल्डिंग कायम हो.

कातिब सुधीर कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट का फैसला भी कुछ हद तक ठीक था. अगर बिहार के सभी अंचलाधिकारी का काम सही तरीके से हो तो कोई समस्या नहीं हो सकती है. 21 दिनों में दाखिल-खारिज हो जाते हैं लेकिन बिहार के लगभग सभी अंचलाधिकारी दाखिल-खारिज के नाम पर मोटी रकम लेते हैं और पैसा नहीं देने पर काफी दिन तक उसे लंबित रखते हैं. हालांकि अब पहले जिस तरह से जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी हो रही थी उसकी आशंका फिर से बनी है.

यह भी पढ़ें- Mission Daksh: केके पाठक ने शुरू किया था 'मिशन दक्ष', फेल हुआ परीक्षा सिस्टम! होगी कार्रवाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget