एक्सप्लोरर

खाने में नहीं बनाई सब्जी तो पत्नी को मिली खौफनाक सजा, किशनगंज में पति ने उतारा मौत के घाट

Kishanganj Murder: भारत-नेपाल सीमा से सटे तारा बाड़ी पंचायत के बेंत बाड़ी में एक पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Husband Killed Wife: बिहार के किशनगंज में गुरुवार को एक चार बच्चों की मां की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई. महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी. घटना को अंजाम देने वाला उसका पति ही है, जिसने सब्जी नहीं मिलने से नाराज होकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया. घटना के बाद महिला के परिवार में कोहराम मचा है. 

कुल्हाड़ी से मार कर पत्नी की हत्या

घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पूरा मामला भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तारा बाड़ी पंचायत के बेंत बाड़ी वार्ड संख्या आठ का है, जहां एक पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गंदर्भ डांगा पुलिस मौके पर पहुंची और कारवाई में जुट गई है.

मृतिक महिला की पहचान रुबी बेगम के रूप में हुई है, जो कि चार बच्चों की मां है. रूबी की मौत से चार बच्चे बिन मां हो गए हैं. स्थानीय सरपंच ने बताया कि अहले सुबह रूबी के देवर ने घर के आंगन में शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उसने हल्ला किया. तब जा कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति अब्दुस शकूर के जरिए ही घटना को अंजाम दिया गया है.

कुछ लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर छोटी छोटी बातों पर विवाद होता रहता था, इसी बीच गुरुवार रात को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्साए पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी पति इतना गुस्से में था कि उसने पत्नी पर कई वार किए. घटनास्थल पर खून की धारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. 

परिजनों का कहना है कि पति ने खाने में सब्जी मांगी थी, लेकिन सब्जी घर में नहीं थी. इसीलिए मृतिका रूबी ने सब्जी नहीं बनाई थी, जिससे नाराज पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है. मृतिका रूबी के भाई ने कहा कि लगभग 20 साल पहले उसके बहन की शादी हुई थी और कभी कभार लड़ाई झगड़ा हुआ करता था, लेकिन आज उसकी बहन की हत्या ही कर दी गई. परिजनों ने कहा कि हत्यारे को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

एसडीपीओ ने की मामले की जांच

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: IED Bomb: गया में चट्टानों के बीच से IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने की नक्सलियों की साजिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget