एक्सप्लोरर

Kishanganj News: मैट्रिक परीक्षा में अचानक रोने चीखने लगी छात्राएं, किशनगंज के इस स्कूल में क्यों बदहवास हो गईं लड़कियां?

Matric Exam: छात्राओं के चीखने और चिल्लाने की आवाज विद्यालय से बाहर तक आ रही थी और छात्राएं बदहवास हो गई थीं, जिसकी वजह से अभिभावकों और शिक्षकों के हाथ पांव फूलने लगे.

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज के एक स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कई छात्राएं अचानक रोने और चिल्लाने लगीं. पूरा मामला सदर प्रखंड के सालकी स्थित मध्य विद्यालय का है. शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंची आधा दर्जन छात्राएं अचानक से ही रोने और चिल्लाने लगीं, जिसकी वजह से मौके पर अभिभावकों की भीड़ जुट गई. द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा शुरू होने से पहले करीब आधे घंटे तक विद्यालय में अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई.

विद्यालय में क्यों बदहवास हो गई थीं छात्राएं 

विद्यालय के बाहर मौजूद कई अभिभावकों ने बताया कि छात्राएं अचानक जिस तरह का व्यवहार कर रही थीं, उससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. एक व्यक्ति ने बताया कि छात्राओं के चीखने और चिल्लाने की आवाज विद्यालय से बाहर तक आ रही थी और छात्राएं बदहवास हो गई थीं, जिसकी वजह से अभिभावकों और शिक्षकों के हाथ पांव फूलने लगे.

एक अभिभावक ने कहा कि छात्राएं नेगेटिव एनर्जी अर्थात भूत प्रेत का शिकार हो गई थीं. एक स्थानीय व्यक्ति मो. गुड्डू अंसारी ने बताया कि इससे पहले भी एक छात्रा जो कि विद्यालय में पढ़ती थी वो भूत प्रेत का शिकार हो गई थी, जिसने बाद में पढ़ाई छोड़ दी थी. उन्होंने कहा कि स्कूल में भूत है, जिसकी वजह से छात्राएं रोने और चिल्लाने लगी थीं. वहीं आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद बेलुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्राओं की जांच की गई.

यह मामला करीब एक घंटे तक चला. इस दौरान परीक्षा देने पहुंची अन्य छात्र छात्राएं भी परेशान रहीं. प्रधान शिक्षक तमाल कुमार घोष ने बताया कि कुछ छात्राएं परीक्षा देने पहुंची और वो अचानक भूत भूत बोल कर रोने लगीं. उन्होंने कहा कि छात्राओं को समझाया गया कि यहां कोई भूत नहीं है और स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया गया. जिसके बाद चिकित्सकों ने छात्राओं की जांच की. तमाल घोष ने आगे कहा कि गणित की परीक्षा के दिन एक छात्रा का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था, जिसकी वजह से वो कांप रही थी.

डॉक्टर की जांच के बाद छात्राओं ने दी परीक्षा

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के जरिए की गई जांच के बाद सभी छात्राएं परीक्षा दे रही हैं. ऐसा लगता है कि प्रश्न पत्र कठिन रहने की वजह से इस तरह की घटना हुई है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में किसी तरह का कोई भूत प्रेत नहीं है. एक स्वास्थ्य कर्मी ने कह कि जब वो विद्यालय पहुंचे थे, तब छात्राएं ठीक थीं और आराम से सभी छात्र छात्राएं परीक्षा दें रही थीं. छात्राएं इस स्थिति में क्यों पहुंची यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इस घटना के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका है. 

ये भी पढ़ेंः 'कम आंकने की भूल न करें', बिहार में कांग्रेस की दो टूक, कहा- 70 सीट तो हम हर हाल में लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget