एक्सप्लोरर

Katihar Road Accident: हाजीपुर के बाद अब कटिहार में हादसा, दो बाइक की टक्कर में 4 कांवड़ियों की मौत

Katihar Bike Accident: सुबह करीब 3 बजे कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर के पास यह घटना हुई है. दो की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.

Katihar News: बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से रविवार की देर रात 9 कांवड़ियों की हुई मौत के बाद अब कटिहार में भी हादसा हुआ है. कटिहार में सोमवार (05 अगस्त) तड़के दो बाइक के बीच हुई टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर के पास यह घटना हुई है. दो बाइक से चार कांवड़िया मनिहारी गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे. इसी दौरान दोनों गाड़ियों के बीच में टक्कर हो गई. दो की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.

मृतकों में दो कटिहार जिले के उदामा रहिका और दो पूर्णिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मृतकों की पहचान सूरज कुमार और कृष्ण राम के रूप में की गई है. ये कटिहार के उदामा रहिका के रहने वाले थे. वहीं दो अन्य मृतकों को उनके साथी लेकर रवाना हो गए. ऐसे में उनकी पहचान नहीं हुई. हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. बता दें कि सिर्फ दो शवों का ही पोस्टमार्टम कटिहार में हुआ. 

दरअसल, हर साल सावन में कटिहार जिले और आसपास के कई जिलों के लोग गंगा से जल भरकर गोरखनाथ धाम एवं अन्य शिवालयों में अर्पित करने जाते हैं. इस तरह की घटना से हड़कंप मचा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

हाजीपुर में हुई है नौ लोगों की मौत

बता दें कि आज सावन की तीसरी सोमवारी है. सोमवारी पर जल चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी होती है. ऐसे में हाजीपुर में भी जलाभिषेक के लिए निकले 9 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई. 11 हजार वोल्ट के तार से डीजे सिस्टम सट गया और आग लग गई. धू-धूकर डीजे ट्रॉली जल गई. इस हादसे में घायल दो लोगों का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है. सांसद चिराग पासवान ने दुख जताया है. घायलों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर में 11 हजार वोल्ट के तार से सटा DJ सिस्टम, नाबालिग समेत 9 कांवड़ियों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget