एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद और विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Katihar Flood: कटिहार में सांसद और विधायक ने लोगों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाएगी. अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है.

Katihar MP Tariq Anwar: कटिहार में एक तरफ लोग बाढ़ के पानी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश और आंधी तूफान से केला किसानों की कमर तोड़कर रख दी है. कटिहार के समेली प्रखंड के पूर्वी चांदपुर पंचायत के विषनीचक गांव में केला की खेती करने वाले किसानों की फसल बारिश में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी केला की खेती बर्बाद हो गई है. किसानों ने डीएम से मांग की है कि सही सर्वे करके मुआवजा दिया जाए. 

सांसद विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा 

वहीं इस बीच सांसद तारिक अनवर और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने शनिवार (28 सितंबर) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और राहत कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया. सांसद तारिक अनवर और मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए दिलारपुर, बौलिया, और मेदनीपुर बघार के स्थानीय निवासियों से मुलाकात की.

इस दौरे का उद्देश्य बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेना और प्रभावित लोगों की समस्याओं को समझना था. सांसद और विधायक ने लोगों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाएगी. तारिक अनवर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने प्रशासन से राहत सामग्री के वितरण को तेजी से सुनिश्चित करने और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सुविधाएं, और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

राहत कार्यों में लापरवाही ना करने की हिदायत

विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि वह बाढ़ से हुए नुकसान का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान हो सके और प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा सकें. बाढ़ निरीक्षण के बाद मनिहारी के नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई, जिसमे सांसद और विधायक के साथ, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, चेयरमैन राजेश कुमार यादव,कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पानी की तेज धार में बाइक के साथ बह गया युवक, बगहा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget