एक्सप्लोरर

कटिहार में चौकीदार का बेटा बना सब इंस्पेक्टर, बुलंद हौसले और जुनून ने दिलाई सफलता

Bihar Police SI Final Result: पुलिस अवर सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में कटिहार के खरगेश कुमार दूसरे ही प्रयास में सफल हो गए. उन्होंने अपनी इस सफलता से परिजनों और गांव के लोगों का नाम रोशन किया है.

Chowkidar Son Became Sub Inspector In Katihar: 'अगर देखना चाहते हो मेरी उड़ान को तो और लंबा कर दो आसमान को', इस शेर को कटिहार के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर ग्राम निवासी होनहार युवक खगेश कुमार ने चरितार्थ कर दिखाया है. खगेश कुमार ने बता दिया है कि इंसान के अंदर अगर मंजिल पाने की जिद के हद तक जुनून हो तो वह यकीनन अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हो ही जाता है. खरगेश कटिहार के रहने वाले एक चौकीदार के बेटे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने परिवार का नाम रोशन किया है. 

दूसरे ही प्रयास में मिली सफलता

खगेश कुमार ने अपने बुलंद हौसले और शिक्षा के प्रति जुनून के बल पर दूसरे प्रयास में पुलिस अवर सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. सब इंस्पेक्टर का पद हासिल कर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि अपने परिजनों गांव अपने प्रखंड कोढ़ा का नाम भी रोशन किया है. उनकी इस कामयाबी पर उनके पिता जगदीश ततमा जो वर्तमान में फलका थाना में चौकीदार के पद पर तैनात होकर अपनी सेवा दे रहे हैं, वह अपने बेटे की अपार सफलता पर खुशी से झूम उठे हैं.

घर पर ही रहकर की ऑनलाइन पढ़ाई

पिता जगदीश ततमा और माता सीता देवी के अलावा उनके गांव के लोगों में भी इस कामयाबी को लेकर खुशी भरा माहौल है और उनके इस सफलता को लेकर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. खगेश कुमार ने सर्वप्रथम गवर्नमेंट इंटर कॉलेज कोढ़ा से मैट्रिक व इंटर तक की शिक्षा प्राप्त कर आर के के कॉलेज पूर्णिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए अपने दूसरे प्रयास में सब इंस्पेक्टर के पद हासिल कर लिया.

बचपन से ही काफी मेधावी हैं खरगेश

उनके परिजनों एवं माता सीता देवी ने बताया कि वह बचपन से ही काफी मेधावी तेज तर्रार था और पढ़ने के मामले में वह कभी भी आलस नहीं किया करता थे. उनके अंदर हर वक्त कुछ बेहतर करने की तमन्ना होती थी. इसी तमन्ना से प्रेरित होकर पुलिस अवर सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में सब इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है. उनके इस सफलता पर कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद रंजना राजन, महेशपुर पंचायत के मुखिया भोला चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि वकील दास ने बधाई दी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बजता रहा हनुमान चालीसा, होती रही बुजुर्ग की ओपन हार्ट सर्जरी, पटना IGIMS के डॉक्टर्स का कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget