एक्सप्लोरर

Bihar News: पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, धनेछा रेलवे स्टेशन के पास हादसा, कई ट्रेनें प्रभावित

Goods Train Derails: डीडीयू से गया जाने वाली लाइन क्लियर है. वहीं पंडित दीनदयाल की ओर जाने वाली लाइन पर काम चल रहा है. कई स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया है.

कैमूर: पंडित दीनदयाल और गया रेलखंड के बीच सोमवार (22 मई) की अल सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. धनेछा रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पूरब अप और रिवर्सिबल लाइन पर पश्चिम से पूरब जाने के दौरान मालगाड़ी पर लदा खाली कंटेनर अचानक उड़कर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरा. इससे परिचालन बाधित हो गया. हादसे के बाद कई ट्रेनें प्रभावित रहीं. घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद सभी ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोक दिया गया. सूचना मिलने के बाद डीआरएम सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. कंटेनर को हटाकर खाली जगह पर रखवाने का काम शुरू हुआ. खबर लिखे जाने तक डीडीयू से गया जाने वाली लाइन को क्लियर कर दिया गया था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर जाने वाली लाइन पर काम चल रहा था. हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हुए हैं.

Bihar News: पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, धनेछा रेलवे स्टेशन के पास हादसा, कई ट्रेनें प्रभावित

यात्रियों को हुई परेशानी

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से दिल्ली जा रही एक ट्रेन में बैठे यात्री रमेश ने बताया कि वे परिवार के साथ इलाहाबाद जा रहे हैं. सुबह साढ़े तीन बजे के बाद ही ट्रेन को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. बाद में पता चला कि कोई कंटेनर रेलवे ट्रैक पर गिर गया है जिससे आवागमन बाधित है. इसी तरह कई और ट्रेनों में बैठे यात्रियों को परेशानी हुई.

भभुआ रोड के जीआरपी के प्रभारी ने बताया एक कंटेनर धनेक्षा रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर गिर गया है. इससे तीनों लाइन का परिचालन बाधित हुआ था. वरीय पदाधिकारी पहुंचे हैं. डाउन लाइन का परिचालन शुरू हो गया है. दो लाइन पर परिचालन शुरू करने के लिए काम चल रहा है. 

Bihar News: पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, धनेछा रेलवे स्टेशन के पास हादसा, कई ट्रेनें प्रभावित

डीआरएम ने क्या कहा?

पंडित दीनदयाल जंक्शन के डीआरएम राजेश कुमार ने कहा कि सूचना मिली कि मालगाड़ी का एक कंटेनर उड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया है. सुबह 4:30 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है. पंडित दीनदयाल जंक्शन से गया की तरफ गाड़ियां जा रही हैं. रिवर्सिबल लाइन को चालू करा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Darbhanga Gangrape: नाबालिग छात्रा से दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में गैंगरेप, कोचिंग सेंटर से बाहर निकली तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget