एक्सप्लोरर

Jehanabad Crime: जहानाबाद में 80 साल के बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गेहूं बना विवाद की वजह

Man Murder: घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया गया.

जहानाबाद में बुधवार को एक मामूली विवाद में एक ममेरे भाई ने 80 वर्ष के फुफेरे भाई की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने घायल की पत्नी और बेटे समेत चार लोगों हमला कर दिया. घटना कल्पा थाना क्षेत्र के रामसे बिगहा गांव की है.

डायल 112 की टीम ने सुलझाया था विवाद

मृतक व्यक्ति की पहचान कैला यादव के रूप में की गई है. दरअसल कल्पा थाना क्षेत्र के रामसे बिगहा गांव में मंगलवार की शाम पुल पर गेहूं सुख रहा था, उसी समय पास में खेल रहे बच्चों ने सूखे गेहूं को भीगा दिया था उसी बात को लेकर उपजे विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसके बाद डायल 112 की टीम ने पहुंच कर विवाद समाप्त कर दिया था.

इसी को लेकर बुधवार की सुबह ममेरे भाई ने अपने सहयोगियों के साथ हरबे हथियार से लैस हो कर कैला यादव के घर पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से पीट पीटकर कैला यादव को मार डाला, वहीं अपने पिता को बचाने गए उनके पुत्र और पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

इधर घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं आक्रोशित लोगों ने डीएम-एसपी के बुलाए जाने की मांग की और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया गया.

अनाज सुखाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद

इस संबंध में सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि अनाज सुखाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था. कल मंगलवार को भी गाली गलौज हुआ था. उसी विवाद को लेकर कैला यादव की हत्या कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. वही इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.

ये भी पढ़ें: गया में पत्नी ने काट डाली पति की जीभ, झगड़ा करने की दी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget