एक्सप्लोरर

'RJD में एक जगह नतमस्तक होने से नहीं होगा', JDU का पशुपति पारस पर तंज, लालू यादव पर कह दी बड़ी बात

Neeraj Kumar: जेडीयू प्रवक्ता ने पशुपति पारस पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक जगह दे दो राम दिला दो राम, देने वाला सीता राम करने से नहीं होगा. वहां पांच छह जगह याचना करनी होगी.

Neeraj Kumar Targeted Pashupati Paras: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है. कई पार्टियों के नेता अपने नफे नुकसान को देखते हुए पाला भी बदलने लगे हैं, तो कुछ पार्टियां एनडीए और महागठबंधन की ओर नजर टिकाएं हैं कि कौन सा एलायंस उनके लिए सीट के लिहाज से सही होगा. वहीं एनडीए से निकले आरएलजेपी चीफ पशुपति पारस भी अपनी डूबती नैय्या को पार लगाने में जुटे हैं. वो आरजेडी चीफ लालू यादव (Lalu Yadav) से तीन बार मुलाकात भी कर चुके हैं. महागठबंधन में जाने की उनकी चर्चा तेज हो गई है. 
 
पशुपति पारस से क्या बोले जेडीयू प्रवक्ता
 
वहीं इस बीच जेडीयू प्रवक्ता ने पशुपति पारस पर जोरदार निशाना साधा है. लगे हाथ उन्होंने तेजस्वी को भी निशाना बनाया. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बार-बार लालू यादव से मिलने से कुछ नहीं होगा. पावर तो किसी और के पास है. मुझे ये नहीं समझ आ रहा कि पावर सेंटर को वो क्यों नहीं समझ पा रहे हैं. नीरज कुमार ने पशुपति पारस को सलाह दी कि आरजेडी में एक जगह नतनस्तक होने से नहीं होगा. वहां पांच से छह लोग हैं, जिनके सामने दंडवत होना होगा. 
 
जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां तो लालू यादव को निष्प्रभावी मान लिया गया है. लालू यादव की भावना को तो उनके बेटे तेजस्वी यादव ही नकार देते हैं. उन्होंने कहा कि "एक जगह दे दो राम दिला दो राम, देने वाला सीता राम करने से नहीं होगा. वहां पांच छह जगह याचना करनी होगी. उसके बाद याचिका सुननी होगी तो सुनी जाएगी."  
 
पारस को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
 
दरअसल बिहार की राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि पशुपति पारस की पार्टी महागठबंधन में शामिल हो सकती है. वहीं बिहार विधानसभा के मद्देनजर आरजेडी भी छोटे सहयोगी दलों के साथ गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है. उन्हें 15 जनवरी को ही आरजेडी से ऑफर भी मिल गया है, जब पशुपति पारस ने पटना में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था. इसमें आरजेडी चीफ लालू यादव भी उनके घर पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच मधुर बातचीत भी हुई थी. अब देखना होगा कि पशुपति पारस को कब और कैसे महागठबंधन में एंट्री मिलती है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget