एक्सप्लोरर

बिहार में सड़क से शुरू हुई लड़ाई पोस्टर तक आई, JDU ने PK को बताया 'आवारा हवा का झोंका'

JDU poster War: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने नीतीश कुमार पर व्यंग्य किया तो वहीं पलटवार में अब जेडीयू ने भी पोस्टर के माध्यम से हमला कर दिया है. बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स कोई नई बात नहीं है.

JDU Poster: प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज ने बीते दिनों पोस्टर के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया था और व्यंग्य करते हुए कहा था कि मकर संक्रांति के बाद चाचा श्रमजीवी ट्रेन पकड़कर नालंदा चले जाएंगे.  प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी को जवाब अब जेडीयू ने भी पोस्टर के जरिए ही दिया है.

जेडीयू ने पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर आवारा हवा का झोंका हैं. राजधानी पटना में जदयू कार्यकर्ता ने पोस्टर लगाते हुए प्रशांत किशोर की तस्वीर लगाई है और एक ट्रेन की तस्वीर इस पोस्टर में बनाई है. पोस्टर में बिहार का नक्शा भी बनाया गया है और कहा है कि आवारा हवा का झोंका हूं, आया हूं,पल दो पल के लिए. 

इसके अलावा पोस्टर में व्यंग करते हुए यह भी कहा गया कि 'तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे, चुनावी हवा के साथ बह जाओगे'. दरअसल एक दिन पहले ही जनसुराज के नेता भी बैनर और पोस्टर के जरिए नीतीश सरकार पर हमला करते नजर आ रहे थे. प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता विकास कुमार ज्योति के जरिए लगाए गए बैनर में दावा किया गया था कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा. "मकर संक्रांति के बाद चाचा श्रमिजिवी ट्रेन पकड़कर नालंदा चले जाएंगे."

बता दें कि बिहार में छात्रों की लड़ाई अब सियासी रूप में ढल गई है. इसे लेकर बिहार में पोस्टर वॉर भी जारी है. जहां प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने नीतीश कुमार पर व्यंग्य किया तो वहीं पलटवार में अब जेडीयू ने भी पोस्टर के माध्यम से हमला कर दिया है. बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स कोई नई बात नहीं है. यहां कई मुद्दों और बयानों को लेकर पार्टियों की तरफ से पोस्टर अक्सर लगाए जाते हैं. आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी के पोस्टर तो अक्सर चर्चा के विषय बने रहे हैं. एक दूसरे पर व्यंग और खिल्ली उड़ाते हुए कई राजनीतिक पोस्टर पटना की सड़कों पर लगे मिल जाएंगे. 

ये भी पढ़ेंः 'नई फसल लगाई जाए...', तेजस्वी यादव ने किसे बताया पुराने ब्रांड का बीज, कहा- जमीन खराब हो जाएगी

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget