एक्सप्लोरर

Union Budget 2025: 'विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए था', आम बजट पर बोले जेडीयू MLC खालिद अनवर

MLC Khalid Anwar: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आम बजट पेश किया, लेकिन विशेष राज्य का दर्जा का जिक्र न होने से जेडीयू की टीस नजर आ रही है.

Khalid Anwar On Union Budget: जेडीयू के बड़े अल्पसंख्यक नेता और MLC खालिद अनवर (Khalid Anwar) ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश बार बार यह मांग करते रहे हैं कि बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा मिलना चाहिए या स्पेशल पैकेज मिलना चाहिए. कुछ टेक्निकल ख़ामियां हैं नीति आयोग की जिसकी वजह से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पा रहा है. विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो और तेजी से विकास होगा. यह हमारी पार्टी की मांग रही है. 

'टेक्निकल खामियों के कारण नहीं मिल रहा स्पेशल स्टेटस'

खालिद अनवर ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में कई बार यह मांग हमारी पार्टी की ओर से रखी गई है. अभी विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो अच्छा है, लेकिन टेक्निकल परेशानी है. टेक्निकल परेशानियों को दूर करते हुए दिया जाए. स्पेशल स्टेटस का दर्जा नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और मुझे उम्मीद है कि मौजूदा केंद्र सरकार देगी. बजट में जो घोषणाए की गई ठीक हैं, लेकिन बिहार को और भी कुछ मिलना चाहिए था. 

ओवरऑल देखा जाए तो बिहार को 3 एयरपोर्ट मिल रहा है. कोसी परियोजना दी गई है. मखाना बोर्ड का गठन हो रहा है. IIT पटना का एक्सपेंशन हो रहा है. बिहार को सौगात दी गई है. फ़ूड पार्क खुलेगा. बजट में बिहार को अच्छा मिला है और अच्छा मिलना चाहिए था. 

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आम बजट पेश किया, लेकिन विशेष राज्य का दर्जा का जिक्र न होने से जेडीयू की टीस नजर आ रही है. पार्टी की ये पुरानी मांग रही है. चुनावी साल है. RJD ने भी बजट पर सवाल खड़ा किया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का एलान नहीं हुआ. वहीं चुनावी साल होने के कारण बजट में बिहार का दबदबा दिखा है. बिहार के हिस्से में खूब सौगातें आई हैं.

बजट में बिहार को मिलीं कई सौगातें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की स्थापना होगी. पटना IIT को वित्त पोषण करने का एलान हुआ है. मखाना बोर्ड बनाने का भी ऐलान हुआ है. इससे उत्पादन, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग का अवसर मिलेगा. 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे. बिहार में 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट. पटना, बिहटा एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने से अलग होंगे. मिथिलांचल में पश्चिमी कोशी नहर परियोजना शुरू की जाएगी. 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः फूड प्रोसेसिंग के लिए बिहार को तोहफा, बजट में नेशनल इंस्टीट्यूट का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget