एक्सप्लोरर

लालू यादव को मिला नीतीश के विधायक का साथ, बोले गोपाल मंडल- वो अंबेडकर का अपमान...

Gopal Mandal: बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने अंबेडकर का अपमान करने के आरोप में लालू यादव को नोटिस भेजा है, लेकिन नीतीश के विधायक ने ही लालू का समर्थन किया है. जानिए उन्होंने इस मामले में क्या कहा?

JDU MLA Gopal Mandal: बिहार में लालू यादव के जरिए भीमराव अंबेडकर के अपमान का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है. पूरा एनडीए लालू यादव और परिवार पर हमलावर है. यहां तक के बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को नोटिस तक भेज दिया है. इस बीच नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने मंगलवार को बड़ी बात कही है. उन्होंने लालू यादव की जमकर तारीफ की और आरजेडी सुप्रीमो को पिछड़ों और दलितों का मसीहा बताया है.   

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने क्या कहा?

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि "लालू यादव कभी भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते. जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने पिछड़े वर्गों को आवाज दी. उन्होंने पिछड़े समुदायों को जगाया और ऊंची जातियों के वर्चस्व को खत्म करने की कोशिश की. अब उनकी सेहत ठीक नहीं रहती और वो पैर चढ़ा कर बैठते हैं. पैर नहीं हठाया उन्होंने ध्यान नहीं दिया. इसका ये मतलब नहीं कि वो भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने दलितों के लिए बहुत कुछ किया है. दलित बस्ती में जाकर वो उनसे मिलते थे. उनके हालात को सुधारने की पूरी कोशिश उन्होंने की है."

हालांकि इससे पहले बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के आरोप पर संज्ञान लेते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को नोटिस भेजा है. 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है. पूछा गया है कि क्यों न आपके खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए? अब लालू यादव इसका क्या जवाब देंगे ये देखने वाली बात होगी. 

लालू यादव पर क्यों लगा अपमान करने का आरोप 

दरअसल आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने 11 जून को अपना 78वां जन्मदिन मनाया था. उसके बाद 14 जून को एक वीडियो सामने आया, जिसमें लालू यादव एक कुर्सी पर बैठे हैं और सामने एक दूसरी कुर्सी पर रखे हैं. इसी बीच एक समर्थक हाथ में अंबेडकर की तस्वीर लेकर आता है और लालू के साथ फोटो खिंचवाने लगता है. जिस तरह से फोटो खींची गई है, उससे लग रहा है कि अंबेडकर की तस्वीर लालू यादव के पैरों के पास है और अब इसी पर विवाद खड़ा हो गया है, लेकिन जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल का मानना है कि लालू यादव कभी भीम राव अंबेडकर का अपमान कर ही नहीं सकते. 

ये भी पढ़ें: चुनावी वर्ष में महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी? RJD के मुस्लिम वोट बैंक में BJP करेगी सेंधमारी!

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget