एक्सप्लोरर

Bihar News: 'खुशी हो या गम हमेशा गायब ही रहते हैं', तेजस्वी पर बरसे मदन सहनी, कहा- सीएम नीतीश से सीखें

Darbhanga News: दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सीएम नीतीश लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गायब हैं.

Minister Madan Sahani News: बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अधिकांश स्थानों पर नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है. बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग इस आपदा को झेलने के लिए मजबूर हैं. इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत वितरण कार्यों का निरीक्षण करने पटना से दरभंगा पहुंचे. दरभंगा टाऊन में इनडोर स्टेडियम में फूड पैकेजिंग केन्द्र में फूड पैकेट्स तैयार किए जा रहे हैं. 

सीएम ने लिया फूड पैकेजिंग केन्द्र का जायजा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकाप्टर से फूड पैकेट्स को गिराया जाएगा. सारी चीजों का जायजा लेकर यहां से नीतीश बिरौल अनुमंडल के पुनॉच गांव हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए. बिरौल में सामुदायिक किचेन का अवलोकन करेंगे. इसके बाद वे दिन में एक बजे पटना वापस लौटेंगे. शाम में वे पटना में बाढ़ प्राभवित जिलों के प्रभावित परिवारों को अनुदान राशि वितरित करेंगे. इसके लिए एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. स्टेडियम में जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी भी मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गायब हैं. विदेश में हैं. खुशी का माहौल हो या दुख का वह गायब ही रहते हैं. बिहार में रहते भी हैं तो कहीं जाते नहीं हैं. उनको सीखना चाहिए लेकिन सीखते भी नहीं हैं. जनता से उनको मतलब नहीं. बाढ़ से तबाही मची. आपदा में वह कहीं नहीं गए.

दरभंगा में अब हालात नियंत्रण में है-मदन सहनी

उन्होंने कहा कि दरभंगा में अब हालात नियंत्रण में है. पानी कम हो रहा है, लेकिन कीरतपुर में बांध टूटा था. जिसके कारण कई गांव जलमग्न हो गए. हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों की मदद जा रही है. ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया है. खाने पीने की व्यवस्था कराई गई है. राहत शिविर बनाए गए हैं. सहनी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को सात-सात हजार अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में दी जाएगी. 9 अक्तूबर को पटना से लगभग 48000 हजार बाढ़ पीड़ित के खाते में पैसे जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'देख लीजिए JDU सांसद की बेबसी, छोटा बाबू तक फोन नहीं उठा रहे', तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget