एक्सप्लोरर

पंचतत्व में विलीन हुए कारगिल में शहीद मनीष कुमार, नवादा में नम आखों से दी गई विदाई, दो माह पहले हुई थी शादी

Martyred Manish Kumar: जम्मू-कश्मीर के कारगिल में तैनात बिहार के नवादा जिले के सैनिक मनीष कुमार ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हो गए. आर्मी मेडिकल कोर में तैनात मनीष की ड्यूटी एमएच कारगिल में थी. 

Jawan Manish Kumar: नवादा के कारगिल में शहीद हुए मनीष कुमार का उनके पैतृक गांव कौवाकोल प्रखंड के पांडेगंगोट गांव शनिवार को पहुंचा. सेना की टुकड़ी ने सलामी देकर शहीद को अंतिम विदाई दी. शहीद के छोटा भाई सनी कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी. बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की. 6 मार्च 2025 को ही उनका विवाह हुआ था. पांडेगंगोट गांव के अशोक राम के पुत्र मनीष कुमार 2018 में सेना में बहाल हुए थे और जम्मू कश्मीर के कारगिल में रक्षक ऑपरेशन में तैनात थे.

40 किलोमीटर तक हुई शव यात्रा

शनिवार को उनका पार्थिव शरीर जैसे ही पुलिस लाइन नवादा से निकला तो बड़ी संख्या में युवा बाइक और गाड़ियों के साथ पहुंचे, जहां से उनके शव की यात्रा करीब 40 किलोमीटर तक चलकर घर पहुंची. परिजनों व अन्य लोगों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बाद में गांव के ही श्मशान घाट के समीप उनके भाई ने मुखाग्नि दी. वहीं सेना की टुकड़ी ने फायर दागकर अंतिम सलामी दी.

शहीद की पत्नी खुशबू कुमारी ने कहा कि पति की शहादत पर गर्व है. उन्होंने रोते रोते कहा कि उनके सहारा चला गया. मैं भी नौकरी करना चाहती हूं और देश का सेवा करना चाहती हूं. वहीं, माता ने कहा कि बेटे ने दूध की लाज रखी है. श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे तमाम संगठन के लोग भी उपस्थित हुए. गांव के स्थानीय मुखिया दीपक कुमार के जरिए पूरी सड़क पर फूल बिछाया गया. उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. शहीद मनीष की शहादत पर गम के साथ गर्व भी है.

ऑपरेशन रक्षक के दौरान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के कारगिल में तैनात बिहार के नवादा जिले के सैनिक मनीष कुमार ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हो गए. आर्मी मेडिकल कोर में तैनात मनीष की ड्यूटी एमएच कारगिल में थी. 14 मई को सुबह 7:15 बजे उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में लाया गया. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 27 वर्षीय मनीष पूरी तरह स्वस्थ थे और ड्यूटी के लिए फिट थे.

नवादा के डीएम रवि प्रकाश ने बताया कि शहीद मनीष के परिवार में उनकी मां सुशीला देवी हैं. वे कौवाकोल प्रखंड के पांडेगंगोट गांव की रहने वाली हैं. मनीष की शादी केवल दो महीने पहले हुई थी. मनीष के परिवार में चार भाई हैं. इनमें से तीन भारतीय सेना में कार्यरत हैं. शहादत की खबर उनकी मां के मोबाइल पर आई. खबर मिलते ही गांव और प्रखण्ड में शोक की लहर फैल गई. मनीष के माता-पिता और नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना ने...', सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर मंगल पांडे की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget