एक्सप्लोरर

Bihar Bypolls 2024: चुनाव में उतरते ही 'यू टर्न' लेने पर क्यों मजबूर हुए प्रशांत किशोर? समझिए पूरा 'खेल'

Jan Suraaj: जन सुराज की ओर से मो. अमजद ने बेलागंज से अपना नामांकन दाखिल किया है. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने सफाई भी दी है और कहा है कि उम्मीदवार बदलना उनकी चुनावी रणनीति का एक हिस्सा भर है.

Belagnj Mohammad Amjad: हिंदी में एक कहावत है, 'सिर मुंडाते ही ओले पड़े'. तो अब यही हाल कुछ-कुछ रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर का हो गया है. जिन्हें चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही इतने यू-टर्न लेने पड़े हैं कि अब तो बिहार के लोग ही पूछने लगे हैं कि पार्टनर, तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? 2 अक्टूबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने के साथ ही प्रशांत किशोर ने ये साफ कर दिया था कि विधानसभा चुनाव के लिए वो और उनकी पार्टी 2025 के विधानसभा चुनाव का इंतजार नहीं करेंगे. बल्कि 2024 में ही जिन चार विधानसभा सीटों पर जो उपचुनाव होने हैं, उसी में अपनी राजनीतिक ताकत को आजमाया जाएगा.

दो सीटों पर क्यों करना पड़ा बदलाव?

प्रशांत किशोर ने बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के लिए अपने या कहिए कि जन सुराज के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया, लेकिन चार में से दो सीटों पर प्रशांत किशोर को अपने उम्मीदवारों में बदलाव करना पड़ा. पहली सीट है कैमूर की तरारी, जहां पहले लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह को प्रशांत किशोर ने उम्मीदवार बनाया था. उनकी उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए प्रशांत किशोर बेहद जोश में थे और बता रहे थे कि लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह की पढ़ाई-लिखाई क्या है और कैसे वो सेना के उप थल सेना प्रमुख रहे हैं, जो चुनाव जीतने के बाद तरारी की किस्मत ही बदल देंगे, लेकिन लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में था ही नहीं, लिहाजा चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक वो विधानसभा में प्रत्याशी नहीं बन पाए और उनकी जगह अब किरण देवी चुनाव लड़ रही हैं.

वहीं बेलागंज सीट के साथ भी यही हुआ. बेलागंज से प्रशांत किशोर ने पहले मोहम्मद अमजद को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने पैसे की कमी का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. तो फिर प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बदलना पड़ा. उन्होंने प्रो. खिलाफत हुसैन को बेलागंज से उम्मीदवार बना दिया, लेकिन प्रोफेसर खिलाफत हुसैन ने भी चुनाव लड़ने से इनकार दिया तो पीके को फिर से उम्मीदवार बदलना पड़ा.  और अब जन सुराज की ओर से मो. अमजद ने बेलागंज से अपना नामांकन दाखिल किया है. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने सफाई भी दी है और कहा है कि उम्मीदवार बदलना उनकी चुनावी रणनीति का एक हिस्सा भर है.

क्या सच इतना ही है. या फिर कहानी कुछ और भी है, क्योंकि जो प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में शुचिता की बात करते थे, जो प्रशांत किशोर अपनी राजनीति के जरिए बिहार को अपराध मुक्त करने की बात कर रहे थे, तेजस्वी यादव पर हमलावर होते हुए उन्हें नवीं फेल बताते थे, उन्हीं प्रशांत किशोर ने बेलागंज से जिस प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को चुनावी मैदान में उतारा है, उनका हलफनामा ही बता रहा है कि प्रशांत किशोर की राजनीति क्या है. दरअसल चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बेलागंज से जन सुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद ने बताया है कि उनके खिलाफ रंगदारी, मारपीट और हमले का केस दर्ज है.

अगर आईपीसी की धाराओं की बात करें तो खुद मोहम्मद अमजद ने बताया है कि उनके खिलाफ हत्या की कोशिश तक के मामले दर्ज हैं और न सिर्फ बिहार में दर्ज हैं, बल्कि झारखंड के बोकारो के बेलाडीह थाने में भी उनके खिलाफ केस दर्ज है. चुनाव आयोग में दाखिल मोहम्मद अमजद का हलफनामा आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मुकदमे का जिक्र किया है. बाकी उनकी पढ़ाई-लिखाई भी हाई स्कूल तक ही है और इस बात को उन्होंने खुद ही अपने हलफनामे में कबूल किया है.

 सवालों से घिरते जा रहे प्रशांत किशोर

अब ऐसे में प्रशांत किशोर से पूछा तो जाएगा ही पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? क्योंकि बात सिर्फ प्रत्याशी के बदलने वाले यूटर्न की नहीं है, बल्कि बात प्रत्याशी के चयन की भी है, क्योंकि राजनीति में शुचिता की बात भी तो पीके ने ही कही थी. तो क्या वो सिर्फ थ्योरी थी और प्रैक्टिकल राजनीति यही कहती है कि राजनीति में सब जायज है. अगर सब जायज है तो फिर जेडीयू, बीजेपी या आरजेडी गलत कैसे और प्रशांत किशोर सही कैसे? इसका जवाब तो पीके को कभी न कभी देना ही होगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar By Poll 2024: 'लालू के डर से बीजेपी और BJP के डर से RJD इसी का तोड़ है जन सुराज', नीतीश कुमार की JDU के लिए क्या बोले PK?

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget