एक्सप्लोरर

बिहारः आरा और पूर्णिया में JAP ने निकाला CM नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस, कहा- पप्पू यादव को करें रिहा

हर दिन आरा में कार्यकर्ताओं द्वारा पप्पू यादव की रिहाई को लेकर नए-नए तरीके से विरोध किया जा रहा है. रविवार को आरा के जेपी स्मारक के पास कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराया. वहीं, पूर्णिया में भी सरकार पर दबाव बनाने के लिए जाप कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराने के साथ अर्थी जुलूस निकाला.

आरा/पूर्णियाः जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिर मुंडवा कर नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध जताया. आरा और पूर्णिया दोनों जिलों में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस निकाला. इस दौरान पप्पू यादव की गिरफ्तारी को गलत बताया.

'कोन-कोने से रिहाई के लिए उठने लगी आवाज'

दरअसल, हर दिन आरा में कार्यकर्ताओं द्वारा पप्पू यादव की रिहाई को लेकर नए-नए तरीके से विरोध किया जा रहा है. रविवार को आरा के जेपी स्मारक के पास कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराया. जाप के प्रदेश महासचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के समर्थन में बिहार ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से रिहाई के लिए आवाज उठने लगी है. अगर जनता के सेवक पर ही सरकार ऐसा अत्याचार करने लगे तो आज आम जनता के साथ क्या होगा.

'सरकार करे रिहा नहीं तो होता रहेगा आंदोलन'

वहीं, पूर्णिया में भी पप्पू यादव की रिहाई के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए जाप कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराने के साथ अर्थी जुलूस निकाला. शहर के आरएन शाह चौक पर यह मुखाग्नि के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हुआ. प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि ये अर्थी नीतीश कुमार की है जो आम जनमानस के लिए मर चुके हैं. कहा कि पप्पू यादव आम लोगों की मदद करते थे. उन्हें बेवजह फंसाया गया है. सरकार जल्द रिहा करे नहीं तो आंदोलन होता रहेगा.

(इनपुटः विशाल और पंकज)

यह भी पढ़ें- 

देश के प्रथम राष्ट्रपति के गांव में भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं, भवन से टपकता पानी; बेंच पर होता इलाज

Bihar Lockdown: बिहार में बढ़ सकता है एक सप्ताह का लॉकडाउन, नियम में बदलाव के साथ दी जाएगी कुछ छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget