एक्सप्लोरर

Bihar News: जमुई में पति और बच्चे को छोड़कर दो महिला ने रचाई शादी, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Gay Marriage: परिवार वालों ने डायल 112 की पुलिस टीम को महिलाओं के भागने की जानकारी दी. फिर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को पकड़कर महिला थाना के हवाले कर दिया.

Jamui Two Women Got Married: जमुई और छपरा की रहने वाली दो शादीशुदा महिला की सात साल पहले कुंवारे में ही फोन पर बातचीत हुई और फिर दोस्ती हो गई. यह दोस्ती प्यार में बदल गई. एक दूसरे के प्यार में दीवानी हुई महिलाओं ने अपने बच्चे और पति को छोड़कर आपस में ही शादी रचा ली. उसके बाद दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाकर भागने का प्लान बनाने लगीं. बीते शुक्रवार के दिन कोमल ने सोनी को जमुई स्थित अपने मायके बुलाया, जिसकी भनक घर वालों को लग गई. 

डायल 112 की पुलिस ने दोनों पकड़ा

जानकारी के मुताबिक इनके भागने की भनक लगने के बाद परिवार वालों ने डायल 112 की पुलिस टीम को इसकी जानकारी दी. फिर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों युवती को पकड़कर महिला थाना के हवाले कर दिया, जहां पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है. इसकी जानकारी दोनों युवती के परिवार वालों को दे दी गई.

लड़के का रौल अदा करने वाली युवती की पहचान छपरा जिले के बभनगांव निवासी जगरनाथ पांडेय की पुत्री सोनी कुमारी  उम्र 26 वर्ष और लड़की का रौल अदा करने वाली युवती की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव निवासी भगीरथ सिंह की पुत्री कोमल कुमारी उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है.

साल 2017 में कोमल की शादी लखीसराय के एक शख्स से हुई, वहीं 2020 में सोनी की भी शादी हो चुकी थी. शादी के बावजूद दोनों एक दूसरे से संपर्क में रहीं. बताते चलें कि सोनी और कोमल के बीच रॉन्ग नंबर के जरिए 7 साल पहले से बातचीत शुरू हुई और यह सिलसिला बढ़ते-बढ़ते प्यार में तब्दील हो गया, जिसकी भनक दोनों में से किसी के भी परिवार को नहीं लगी.

यही नहीं वर्ष 2023 में दोनों महिला ने साथ जीने मरने की कसमें खाकर 2023 में शादी रचा ली और अपने-अपने ससुराल वापस लौट गईं. शादी के काफी दिनों बाद इसकी भनक परिवार वालों को लगी तो परिवर वालों ने कोमल कुमारी पर बात नहीं करने का दबाव बनाया. कुछ दिनों से कोमल कुमारी बाहर जाकर काम करने की बातें कर रही थी, लेकिन कोमल को मना किया गया था. इसके बावजूद वह अपने साथी सोनी को छपरा से बुला ली और भागने की तैयारी करने लगी.

दोनों को समझा बुझाकर भेजा गया घर

उसके बाद कोमल की बहन ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस कोमल के घर पहुंच कर दोनों महिला को जमुई महिला थाना लाई. काफी मशक्कत के बाद समझा कर उन दोनों महिला को अपने-अपने घर भेज दिया गया. महिला थाना अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि दोनों परिवार वाले थाने आए थे. चुकी इस संदर्भ में कोई आवेदन नहीं दिया गया, इसलिए दोनों परिवार वालों की सहमति से महिलओं को उनके परिवार के साथ भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः Virat Ramayan Mandir: विराट रामायण मंदिर के निर्माण की सभी अड़चनें दूर, बन जाने के बाद PM मोदी करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget