एक्सप्लोरर

Bihar News: शादी से पहले ही दुल्हन ने होने वाले दूल्हे को दिया झटका, एक गलती से दरवाजे पर लगी बारात लौटी

Bride Absconded with Lover: सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शादी थी. झारखंड से बारात आई थी. बाराती के साथ लड़की पक्ष के लोग भी शादी में लगे थे लेकिन इसी बीच मायूस कर देने वाली घटना हो गई.

जमुई: बिहार के जमुई में लड़की की एक गलती से दरवाजे पर लगी बारात लौट गई. मामला जिले के सिमुलतला का है. बारात झारखंड से आई थी लेकिन बिना दुल्हन लिए ही लौटना पड़ा. घटना 14 मार्च का है लेकिन अब जाकर सामने आया है. सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शादी थी. लड़की के स्वजन सहित शादी करने आए बाराती पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई.

बताया गया कि 13 मार्च को शादी होनी थी, लेकिन किसी कारण 14 मार्च को तय हुआ. शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी. रात 11 बजे के आसपास बारात भी झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली गांव के गुलजार मोहल्ला से पहुंच गई. गीत बच रहे थे और डीजे पर लोग डांस भी कर रहे थे. खाने-पीने की तैयारी थी. लोगों में खुशी थी. अचानक लड़की पक्ष के स्वजनों को जानकारी मिली कि दुल्हन अपने रिश्ते में लगने वाले भाई के साथ फरार हो गई है.

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी होने के बाद सिमुलतला थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस दुल्हन लेकर भागे युवक की मां को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई. बताया गया कि लड़की और लड़के के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर पहले भी परिजनों के बीच विवाद हो चुका है. मामला थाने और कोर्ट तक पहुंचा. कोर्ट में परिवाद के अलावा थाने में भी मामला दर्ज हुआ. बाद में आपसी सहमति के आधार से मामला खत्म कर लिया गया था.

खाली हाथ बाराती, सदमे में लड़की के परिजन

इधर, शादी के दिन लड़की के फरार हो जाने के चलते एक तरफ जहां बारातियों को लौटना पड़ा तो वहीं दूसरी ओर लड़की के परिजनों को सदमा लग गया. इलाके में तरह-तरह की चर्चा है. हालांकि इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई केस या शिकायत दर्ज करने की बात सामने नहीं आई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Acid Attack: सोई थी पत्नी, देर रात पति ने उठकर डाल दिया तेजाब, महिला का चेहरा जला, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget