एक्सप्लोरर

Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, मंत्री नितिन नवीन ने बताया कब से होगा परिचालन

Nitin Naveen: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पटना के मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक पहली मेट्रो चलाई जाएगी. इसके बाद मेट्रो को तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन को जोड़ा जाएगा.

Minister Nitin Naveen On Patna Metro: पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने पटना मेट्रो को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले साल 15 अगस्त से पहले ही पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. समय-समय पर हम लोग इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं.

'पटनावासियों को होगी काफी सहूलियत'

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मॉनिटरिंग की जा रही है. अगले साल स्वतंत्रता दिवस से पहले पटनावासियों को मेट्रो की सौगात मिल जाएगी. मेट्रो में लोग आसानी से सफर कर सकेंगे. नितिन नवीन ने कहा कि प्रायोरिटी कॉरिडोर जो तय किया गया है. वहां के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मलाही पकड़ी से ISBT तक सबसे पहले मेट्रो का परिचालन शुरू होगा. इससे पटनावासियों को काफी सहूलियत होगी.

बता दें पटना के मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक पहली मेट्रो चलाई जाएगी. इसके बाद मेट्रो को तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन को जोड़ा जाएगा. राज्य सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की निगरानी में समय से परिचालन शुरू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. इसी साल अगस्त महीने में कैबिनेट की बैठक में DMRC को बिहार कैबिनेट से 115 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली थी.

 पटना मेट्रो सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट

शुरूआती दिनों में मेट्रो ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रखी जाएगी. बिहार में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा. इससे पहले बिहार सरकार कई प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी है. इसमें सबसे अहम प्रोजेक्ट पटना मेट्रो है. बता दें कि पटना मेट्रो सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है. समय-समय पर वो खुद पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लेते रहे हैं और अधिकारियों को भी कई बार इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दे चुके हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: यात्रा शुरू करते ही विवादों में घिरे तेजस्वी यादव, कैसे देंगे बीजेपी के आरोपों का जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget