एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे के बीच विभाग का बड़ा बयान, 'पूरा कागज नहीं है तो...'

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. जमीन मालिकों के हित में सरकार इतना बड़ा कदम उठा रही है.

Bihar Land Survey 2024: बिहार में 20 अगस्त से जारी जमीन सर्वे से कई जगहों पर लोगों को समस्या हो रही है. कुछ लोगों के मन में संशय है तो कई लोगों के पास कागजात ही नहीं हैं. इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा है कि जो लोग भ्रम फैला रहे हैं उनकी निजी रुचि जमीन को लेकर हो सकती है. जमीनों के मामलों में उन्होंने अपनी दुकान खोल रखी हो या वह चाहते हों कि रिकॉर्ड वैसे ही अस्पष्ट रहे. क्योंकि जहां भी जमीन में अस्पष्टता रहेगी वहां लोग इसका लाभ उठाने की कोशिश करते हैं. यहीं से जमीन विवाद (Land Dispute) खड़ा होता है. 

जय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. जमीन मालिकों के हित में ही सरकार इतना बड़ा कदम उठा रही है. इसे सकारात्मक रूप में देखें और सर्वे की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें. सरकार किसी की जमीन लेने नहीं जा रही है. सर्वे की प्रक्रिया में मात्र दस्तावेज का सृजन होता है. मतलब दो कागज बनते हैं. एक खतियान और एक नक्शा. इसके आधार पर हम अभी तत्काल किसी को उसकी जमीन से बेदखल नहीं करने जा रहे हैं. जमीन से बेदखल करने का और बाकी चीजों का उसका अलग तरीका है. सर्वेक्षण का इससे कोई लेना देना नहीं है.

जो कुछ प्रमाण है स्वघोषणा पत्र में उसे करें संलग्न

जय सिंह ने कहा कि बहुत लोग इसलिए संशय में हैं कि उनके पास पर्याप्त कागजात नहीं हैं. इसके लिए हम लोगों ने बार-बार कहा है कि पूरा कागज नहीं है तो आपकी जमीन होने का कुछ भी प्रमाण है उसको ही स्वघोषणा पत्र में लगाएं और सर्वे की प्रक्रिया में भाग ले. उन्होंने कहा कि अभी इस प्रक्रिया में तीन बार सुनवाई होनी है. शुरुआती दौर में कोई दिक्कत होती भी है, आपके पास कोई पर्याप्त कागजात की कमी है या गलती से आपकी जमीन पर किसी दूसरे ने दावा कर दिया है तो ये सारी चीजें शुरुआत में ही खुल जाएंगी.

'कागजात नहीं है तो भी घबराना नहीं है'

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने यह भी कहा कि अगर आप सर्वे के काम से संतुष्ट नहीं हैं तो आप दावा आपत्ति दे सकते हैं. उसकी सुनवाई होगी. इस सर्वे में कई तरीके की सुनवाई के अवसर मिले हुए हैं. अगर कागजात नहीं है तो भी घबराना नहीं है. सरकार किसी की जमीन नहीं लेने जा रही है. उन्होंने कहा कि सर्वे का लक्ष्य यही है कि कैसे हम कागजातों को अपडेट करें.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण पर सरकार ने साफ किया स्टैंड, दिलीप जायसवाल ने कहा- 'सर्वे का काम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget