एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में आईटी इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय घेर कर मारा

IT Engineer Shot Dead: चंदन कुमार बीते दो साल से पूर्वी चंपारण जिले के तेतरिया प्रखंड कार्यालय में आईटी इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

IT Engineer Shot Dead In Muzaffarpur:  मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने अपने घर पर लौट रहे एक इंजीनियर को शुक्रवार (2 अगस्त) की देर रात गोली मारी दी. बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद जांच में जुटे हुए है. घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा तरमा NH 28 के पास की है.

घटना से पूरे इलाके में सनसनी 

घायल की पहचान 35 वर्षीय चंदन सिंह के रूप में की गई है, जो कि कथैया थाना क्षेत्र के रहने वाले है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना तब हुई जब बीती रात आईटी इंजीनियर चंदन सिंह अपनी बाइक से बैरिया स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान में बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मारी और मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांटी थाना पुलिस ने घायल आईटी इंजीनियर को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. वहीं इस घटना को लेकर परिजन में आक्रोश व्याप्त है. परिजन ने बताया की चंदन कुमार हर माह में दो तीन दिन निश्चित रूप से ही अपने बैरिया स्थित घर पर आया करते थे और आज भी वह घर लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनको गोली मार दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

चंदन कुमार बेहद मृदुभाषी थे और बीते दो साल से पूर्वी चंपारण जिले के तेतरिया प्रखंड कार्यालय में आईटी इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. उनका पैतृक गांव कथैया थाना क्षेत्र में है और शहर के बैरिया में घर बनाए हुए थे. पूरे मामले में डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में कार्यरत आईटी इंजीनियर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है. इलाज के दौरान में उनकी मौत हो गई. मौके पर से उनकी बाइक और लैपटॉप को बरामद किया गया है, हालांकि मोबाइल फोन गायब है. पुलिस इस मामले में टेक्निकल टीम और अन्य माध्यम से जांच में जुटी हुई है. घटना के कारणों को लेकर परिजन से भी जानकारी ली जा रहा है. सभी बिंदुओ पर जांच जारी है.

ये भी पढ़ेंः Nalanda Crime: पति को फोन पर बताया और रूम बंद कर लगा ली फांसी, डिप्रेशन में क्यों थी महिला? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget